जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
*जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* शहर व क्षेत्र में विभिन्न संगठनों की ओर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदानों को याद किया गया। आधारशिला द स्कूल में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल व एकता कर्णवाल ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिदी गीत, हिदी भाषण के माध्यम से सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। वहीं, उन्होंने विचार व्यक्त किए। विद्यालय उपप्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी व अनीता शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा जी ने आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेने की बात कही। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज फीना सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद ने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने जीवन से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया। गुलाब सिंह महाविद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मनाई गई। प्राचार्या डा. साधना ने विचार रखे। सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शकुंतला डिग्री कालेज में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Comments
Post a Comment