अपर जिला शासकीय अधिवक्ता बने अजीत
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता बने अजीत
बिजनौर : जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अध्यक्ष अजीत पंवार को प्रदेश सरकार ने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता बिजनौर के पद पर नियुक्त किया है। अजीत पंवार के एडीजीसी बनने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश राकेश कुमार ने जिला अदालत में रिक्त चल रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता के पद पर अजीत पंवार को सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए नियुक्त किया है। अजीत पंवार ने उक्त पद पर नियुक्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह शीघ्र उक्त पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। अजीत पंवार ने जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अध्यक्ष पद पर आठ जनवरी को ही शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया था।

Comments
Post a Comment