204 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना टीका

 *204 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना टीका           


                                                    आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की पहल पर स्याऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जलीलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोसौ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगाए गए पहला टीका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर के पी सिंह को लगाया गया।


कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में बनी वैक्सीन से टीकाकरण का कार्य शुरु हो गया है। सरकार के निर्देश पर फ्रंटलाइन में रहे स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले टीके लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को स्याऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही जलीलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. केपी सिंह को पहला टीका लगाया गया। टीकाकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सत्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीलपुर में एक सत्र टीकाकारण के लिए तीनसौ स्वास्थ्य कर्मचारी चयनित किए गए थे। दिनभर चले टीकाकरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्याऊ में एक सौ सत्ताईस व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीलपुर में 77 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए।


चिकित्सा प्रभारी डॉ केपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बनाए गए दो टीकाकरण केंद्रों पर तीन सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से दो सौ चार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है। शेष बचे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी जल्दी ही टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी। टीकाकरण कराने वालों में डॉक्टर केपी सिंह के साथी ही डॉ. जहीर अहमद, कुलदीप सिंह, रूपेंद्र सिंह, बीपीएम सचिन कौशिक, अमिता रघुवंशी तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी का टीकाकरण किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*