Posts

योगी सरकार में भूमाफिया दबंगई के दम धर्मशाला व आश्रम की जमीन को कर रहे कब्जा*

Image
 *योगी सरकार में भूमाफिया दबंगई के दम धर्मशाला व आश्रम की जमीन को कर रहे कब्जा* *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर* *प्रजापति समाज के लोगों ने डीएम को दिया ज्ञापन*  मिर्जापुर lप्रजापति समाज के लोगों ने डीएम को दिया ज्ञापन l प्रजापति समाज के लोगों ने अपने जिला अध्यक्ष रमेश चंद के नेतृत्व में प्रजापति निर्मित धर्मशाला के दरवाजा एवं गांधी आश्रम नगर पालिका में दर्द के जमीन को टीन सेट से भू माफियाओं द्वारा बंद करने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उसको हटवाने एवं काम को बंद करवाने की मांग की l प्रजापति समाज के लोगों का कहना है कि देवेंद्र कुमार चौधरी एवं शैलेंद्र कुमार चौधरी पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र कुमार चौधरी निवासी बथुआ थाना कटरा कोतवाली जिला मिर्जापुर के निवासी है गुंडा एवं माफिया किस्म के व्यक्ति हैं गांधी घाट बथुआ पर प्रजापति समाज का धर्मशाला 1958 से निर्मित जो उत्तर दिशा में एक दरवाजा दो खिड़की है उसी से सटा गांधी आश्रम की जमीन है भू माफियाओं द्वारा गलत कागजात बनाकर गांधी आश्रम की जमीन को हड़प रहा है ।जिस पर समाज एवं अन्य समाज के लोग सामा...

मिर्जापुरकलक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित हो धरना प्रदर्शन किया, यूजनसभा ने पेटी चौराहा पर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला*

Image
*मिर्जापुरकलक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित हो धरना प्रदर्शन किया, यूजनसभा ने पेटी चौराहा पर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला*  *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर* मिर्जापुर।कलक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, यूजनसभा ने पेटी चौराहा पर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला lआज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही नीतियों नीट की प्रस्तावित परीक्षा को समाप्त करने एवं किसानों को यूरिया की किल्लत तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाजवादी छात्र सभा के नेताओं पर बर्बर लाठीचार्ज एवं मिर्जापुर की पुलिस द्वारा कोविड-19 व वाहन चेकिंग के नाम पर धन वसूली रोकने व प्राइवेट विद्यालयों द्वारा जबरदस्ती फीस वसूली को रोकने एवं विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट का गेट बंद करके समाजवादी पार्टी के नेताओं को रोकने पर सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गेट पर धरने पर बैठ गए बाद में प्रशासन के काफी बातचीत के बाद जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में 5...

स्थगित रहेगा वीर रामसमुझ की याद में लगने वाला शहीद मेला

Image
 स्थगित रहेगा वीर रामसमुझ की याद में लगने वाला शहीद मेला ब्यूरो चीफ आदर्श श्रीवास्तव की रिपोर्ट आजमगढ़ सगड़ी (आजमगढ़)- कारगिल में भारत के दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव निवासी वीर रामसमुझ यादव की याद में प्रतिवर्ष लगने वाला शहीद मेला इस वर्ष स्थगित रहेगा |   शासन की गाइड लाइन के दृष्टिगत  कोविड-19  सार्वजनिक समारोह पर रोक के चलते निर्णय लिया गया है|  आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव निवासी रामसमुझ यादव 30 अगस्त 1999 को कारगिल में भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए तुरतुर्क पहाड़ी पर शहीद हो गए थे तब से लगातार नत्थूपुर गांव में उनकी याद में शहादत दिवस 30 अगस्त पर एक विशाल शहीद मेले का आयोजन लगातार चलता चला रहा है जिसमें हजारों की भीड़ होती है क्षेत्र के लोग जुटते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं| 20 वर्षों से लगातार चलता आ रहा यह सिलसिला कोविड-19 महामारी की वजह से इस वर्ष इस वर्ष प्रभावित हो गया है वी रामसमुझ यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव मेले की जो मेले के संयोजक बताते हैं कि इस वर्ष ...

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Image
 *झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत                                                             आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश में भीगकर लोगों ने मौसम का लुफ्त भी उठाया। इससे पूर्व दिनों से चटक धूप के चलते बढ़ी उमस से लोग परेशान हो उठे। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे। इसके साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। तेज हवा और बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में घंटों विद्युत व्यवस्था बाधित रही। वहीं दूसरी ओर पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाके में जलजमाव की स्थिति हो गई है। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। आसपास के निचले इलाके में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है...

यूपी सरकार टेलीविजन के माध्यम से करा रही है छात्र छात्राओं की पढ़ाई का इंतजाम*

Image
 *यूपी सरकार टेलीविजन के माध्यम से करा रही है छात्र छात्राओं की पढ़ाई का इंतजाम*   *आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*  सरस्वती विद्या मंदिर फीना चांदपुर कक्षा 10 व कक्षा 12 के सभी भैया बहनों को सूचित किया जाता है कि यूपी सरकार द्वारा डीडी यूपी नाम के चैनल पढ़ाया जा रहा है जिसके वीडियोस आप यूट्यूब चैनल पर भी माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर देख सकते हैं यह चैनल डिश टीवी डीटीएच टीवी तथा जिओ टीवी एप पर उपलब्ध है सभी भैया बहनों को समय सारणी के अनुसार इन्हें देखना और पढ़ना है। कक्षा 9 व 11 के भैया बहनों को सूचित किया जाता है कि आपकी पढ़ाई को व्यवस्थित करने के लिए भारत सरकार ने स्वयं प्रभा चैनल 22 नंबर के चैनल पर कक्षा 9 और 11 की पढ़ाई का कार्यक्रम निर्धारित किया है यह कार्यक्रम आपके ग्रुप में डाले गए समय सारणी के अनुसार है यदि आप किसी कारण से टेलीविजन पर नहीं पढ़ सकते हैं तो यूट्यूब से पढ़ सकते है।

बरसात के मौसम में शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, जिम्मेदार बने है लापरवाह*

Image
 *बरसात के मौसम में शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, जिम्मेदार बने है लापरवाह*                                                                      *आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* शासन-प्रशासन ने कोरोना काल में सभी निकायों और ग्राम पंचायतों में गंदे पानी की निकासी के लिए बने छोटे-बड़े नालों की सफाई के निर्देश दिए थे, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश में सड़कों पर नालों से निकली गंदगी ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। मानसून की शुरुआती बरसात ने निकायों के नालों की तलीझाड़ सफाई की हकीकत सामने आ गई है।।                                                                           शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। नपा के स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता ...

महानदल ने गठवन्धन पर जताई ख़ुशी

Image
 *महानदल ने गठवन्धन पर जताई ख़ुशी                                              आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* जलीलपुर बाजार स्थित जनता मार्केट में कमल सैनी के शोरूम महान दल के कार्यकर्ताओं की सोशल डिस्टेन्स के साथ मीटिंग हुई सम्पन्न हुई।   जिला अध्यक्ष ओमेंद्र तोमर एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सैनी ने महान दल एवं समाजवादी पार्टी के गठबंधन की घोषणा होने पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर विशाल सैनी, हरपाल सैनी, तेजपाल सैनी, सुशील ठाकुर, शेर सिंह, धर्मेंद्र धीमान, अर्पित उपाध्याय, डॉ नन्हे पाल, अनिल सैनी, तुषार सैनी कमल सैनी, आदि उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया गया राधा रानी का प्रकट उत्सव

Image
 *धूमधाम से मनाया गया राधा रानी का प्रकट उत्सव                                                                        आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* नगर के मोहल्ला साहूवान स्थित गुरु नेतराम जी के मंदिर में श्री राधा जी का प्रकट उत्सव एवं  श्री राम जी सत्संग मंडल की  34 वा वार्षिक उत्सव  आनंद के साथ    मनाया गया। इस अवसर पर राधा जी के श्री विग्रह का पंचामृत स्नान करा कर उनका  सुंदर वस्त्रों से श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात भोग लगाकर  आरती की गई। इस अवसर पर राधा जी की महिमा  का वर्णन करते हुए पं  अजय कुमार कौशिक ने बताया कि राधा जी भगवान कृष्ण की आहलादिनी शक्ति है। राधा के बिना कृष्ण और कृष्ण के बिना राधा अधूरे है। इसलिए राधा के साथ कृष्ण और कृष्ण के साथ राधा का नाम जोड़ा जाता है । उन्होंने बताया कि राधा जी का जन्म नहीं हुआ है अपितु राधा जी स्वयं प्रकट हुई है । पुराणों ...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के इंटर कालेज प्रमुख कार्तिकेय श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया पौधारोपण

Image
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के इंटर कालेज प्रमुख कार्तिकेय श्रीवास्तव  ने अपने जन्मदिन के अवसर पर  किया पौधारोपण ब्यूरो चीफ आदर्श श्रीवास्तव की रिपोर्ट आजमगढ़ आजमगढ़-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  के  इंटर कालेज प्रमुख कार्तिकेय श्रीवास्तव जी के  जन्मदिन के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण कार्तिकेय श्रीवास्तव ने बताया कि आज मेरे  जन्मदिन के शुभ अवसर हमने वृक्षारोपण का काम किया और हम आपको विश्वास दिलाते है मेरे द्वारा लगाए गए पौधे का हम पूरा ध्यान रखेंगे और हम लोगों से आग्रह करते हैं कि हर एक लोग अपने  जन्मदिन के शुभ अवसर पर  पौधारोपण जरूर करें और साथ ही साथ उसकी रक्षा भी करें

आर आर सी सिकन्द्राबाद भर्ती प्रकिया धीमी।अधर में लटका बेरोज़गारों का भविष्य।।

Image
 आर आर सी सिकन्द्राबाद भर्ती प्रकिया धीमी।अधर में लटका बेरोज़गारों का भविष्य।। रेलवे आर आर सी द्वारा ग्रुप डी भर्ती प्रकिया धीमी होने से  बेरोज़गारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।अभ्यर्थियों की बार बार गुहार के बाद भी सुनवाई न होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्रुप डी2018 आर आर सी सिकन्द्राबाद भर्ती ढाई साल बाद भी पूरी नही हो पाई है।10फरवरी2018 को62907 पदों का नोटिफिकेशन निकाला था जिसकी भर्ती परीक्षा 17/9/2018से 17/12/2018के बीच करवाई गई प्रक्रिया पूरी होने का अभी तक पता नही चल पा रहा है कोई स्पष्ट नही मिलता है प्रक्रिया चलने की बात कहकर टरका दिया जाता है जिससे अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।अभ्यर्थियों की माँग है कि जल्द ही चयन प्रक्रिया पूरी की जाये।

अवैध असलहे व कारतूस के साथ सूरत गिरफ्तार*

Image
 *अवैध असलहे व कारतूस के साथ सूरत गिरफ्तार*  *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर* मिर्जापुर l अवैध असलहे व कारतूस के साथ सूरत गिरफ्तार lपुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मीरजापुर के दिशा निर्देशन में गठित टीम प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना कोतवाली कटरा  मय हमराह उ0 नि0 अनिल विश्वकर्मा, का0 कौशल कुमार यादव , का0 दारा सिंह यादव, का0 उमेश कुमार यादव के साथ गश्त चेकिंग में मामूर थे, इस दौरान अभियुक्त सूरज कसेरा पुत्र देवी प्रसाद निवासी इमलहा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को आज दिनांक 27.08.2020 समय 11.05 बजे बरौधा रेलवे ओवर ब्रिज से 20 कदम पर रोड़ के पूर्वी पटरी से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर 32 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्त सूरज कसेरा के पास से उक्त बरमादगी के आधार पर थाना कोतवाली कटरा पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्...

भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों में विरुद्ध प्रदेश सरकार सख्त कार्यवाही में तेजी लाने के दिये गए निर्देश*

Image
 *भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों में विरुद्ध प्रदेश सरकार सख्त कार्यवाही में तेजी लाने के दिये गए निर्देश* *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*

अराजकता फैलाने वाली महिलाओं के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने थाने में दी ज्ञापन*

Image
 *अराजकता फैलाने वाली महिलाओं के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने थाने में दी ज्ञापन* *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर* मिर्जापुर  ।अराजकता फैलाने वाली महिलाओं के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने थाने में दी ज्ञापन। यह मामला कटरा थाना क्षेत्र के लालडिग्गी रोड का है जहां पर अराजकता फैलाने वाली महिलाओं से तंग आकर मोहल्ला वासियों ने इनके खिलाफ कटरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की ।मोहल्ला वासियों का कहना है लालडिग्गी नटराज सिनेमा रोड पर शक्ति होटल के चौराहे से पुष्पांजली स्वीट्स वाले चौराहे तक अराजकता फैलाने वाली कुछ औरतें रोज सुबह शाम कभी भी किसी के दरवाजे के पास जाकर बैठ जाती हैं कई बार मना करने के बावजूद भी समझ नहीं रही है जिसकी वजह से आने जाने वाले पारिवारिक लोगो व मोहल्ला वासियों को काफी परेशानियों व शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है ।जिससे तंग आकर दिलीप कुमार ,राजेश मौर्य, गौरव पांडे ,अतुल ,शीला सिंह ,गुरमीत सिंह के साथ अन्य लोगों ने थाने में दिया ज्ञापन ।

NEET और JEE परीक्षा के विरोध व अभ्यर्थियों के समर्थन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का नाव पर प्रदर्शन*

Image
 *NEET और JEE परीक्षा के विरोध व अभ्यर्थियों के समर्थन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का नाव पर प्रदर्शन* *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत*

Image
 *संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत* *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर* मिर्जापुर।आज दिनांक 27.08.2020 को थाना जमालपुर पर वादी शंकर प्रसाद पुत्र स्व0 कान्ता प्रसाद निवासी सेमरी थाना जमालपुर मीरजापुर द्वारा सूचना दी गयी कि वादी का पुत्र गुड्डू उम्र-33 वर्ष दिनांक 26.08.2020 को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसको उपचार हेतु अदलहाट ले जाया गया, वहा से रामनगर वाराणसी ले जाते समय मृत्यु हो गयी, सूचना पर थानाध्यक्ष जमालपुर मयहमराह के मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पेशेवर गो-तस्कर गिरोह के सरगना की गिरोहबन्द अधिनियम के अंतर्गत अपराध से अर्जित 03 लाख 25 हजार की सम्पति की गयी जब्त*

Image
 *पेशेवर गो-तस्कर गिरोह के सरगना की गिरोहबन्द अधिनियम के अंतर्गत अपराध से अर्जित 03 लाख 25 हजार की सम्पति की गयी जब्त* *सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*                      अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व शातिर अपराधियों पर कार्यवाही के क्रम आज दिनांक 27.08.2020 को पेशेवर गोवंश तस्कर गिरोह के सरगना  शेरु  कुरैशी  पुत्र गभडू कुरैशी  निवासी  गरौड़ी  थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर की 03 लाख 25 हजार की सम्पति जब्त की गयी, शेरु कुरैशी एक शातिर अभ्यस्त गोवंश तस्कर गिरोह का लीडर है, शेरु अपने व गैंग के सदस्यों के आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अपराधिक व समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त है।  इस प्रकार विधिसम्मत प्रकिया से भिन्न प्रकिया अपनाकर उसके परिणाम स्वरुप अवैध सम्पति अर्जित की गयी है, उसके पास अन्य कोई ज्ञात व वैध आय के श्रोत नही है, थाना प्रभारी कोतवाली कटरा के रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के अनुमोदन के उपरान्त जिलाधिकारी मीरजाप...

ऑनलाइन गुरमत प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Image
 ऑनलाइन गुरमत प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित नूरपुर:- लॉकडाउन में कराई गई ऑनलाइन गुरमत प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को उनके घर जाकर किया सम्मानित, गांव हसूपुरा निवासी इंजी. ईश्वर सिंह राहुल, अमरीक सिंह सन्नी, कुलदीप सिंह रियार, गगनदीप सिंह पोथीवाल द्वारा लॉकडाउन में ऑनलाइन गुरमत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे अहिरपुरा से हाकम सिंह, खासपुरा से गगनदीप सिंह, रवेंद्र सिंह, उमरी से तरनजीत सिंह, पैजनिया से राज सिंह व नूरपुर से सिमरन कौर को उनके घर घर जाकर सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुये गुरु घर का सर्वोच्च सम्मान सरोफा, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया जिसमे आयोजक इंजी. ईश्वर सिंह राहुल, अमरीक सिंह सन्नी, अमरजीत सिंह राहुल, गगनदीप सिंह उपस्थित रहे।
Image
    व्यापारी नेता अरुण वर्मा ने पुलिस क्षेत्रधिकारी को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार स्योहारा।नगर के जाने माने समाजसेवी एवं व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा में धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान करते हुए उनसे निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाए। रखने की अपील की। साथ ही अरुण वर्मा ने सीओ को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने अरुण कुमार वर्मा एवं समस्त व्यापार वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए सभी से हर सम्भव अच्छा करने का वादा करते हुए कहा।कि व्यापारी वर्ग देश की एक ऐसी मज़बूत रीढ़ की हड्डी है जिसके बिना देश की अर्थव्यवस्था अधूरी है,इसलिए पुलिस प्रशासन का दायित्व बनता है कि व्यापारियो की सुरक्षा करते हुए उनको सुलभ न्याय व्यवस्था उपलब्ध कराने का करे।

भाजपा ने किये सभी वादे पूरे-राजीव चौहान

Image
 भाजपा ने किये सभी वादे पूरे-राजीव चौहान रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार स्योहारा।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड 19 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी उम्मीदवार राजीव चौहान ने कहा कि भाजपा  व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वो वादा पूरा किया है जो देश की जनता से किया गया था। राजीव चौहान ने कहा कि बात देश की सुरक्षा की करें तो प्रधानमंत्री ने उसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश की आंतरिक एवं सीमाओं को इतना मजबूत कर दिया है कि अब दुश्मन देश हमारे देश की तरफ आंख उठाकर भी नही देख सकते।इसके अलावा देश भर में।लाखों ज़रूररतमन्दों को उनका अपना मकान दिया गया है,साथ। ही देश को डिजिटल इंडिया का भी रुतबा मिल गया,इसके अलावा भ्र्ष्टाचार पर भी पूर्ण रूप से लगम कसने में मोदी जी कामयाब हुए हैं। राजीव चौहान ने कहा कि आज देश की जनता पूर्ण रूप से   भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ विश्वास और निष्ठा से जुड़ी हुई है जिसका हम सब भाजपाइयों को गर्व है। ,,,

कुएं के गड्ढे में लाश मिलने से फैली सनसनी

Image
 कुएं के गड्ढे में लाश मिलने से फैली सनसनी रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार स्योहारा।क्षेत्र के ग्राम सबदलपुर में आज उस समय सनसनी मच गई,जब ग्राम निवासी  भूपेंद्र पुत्र विष्णु दत्त निवासी के  एक के खेत के कोने में ट्यूबवेल के गड्ढे में जिसमें पानी भरा है एक व्यक्ति औंधे मुंह   आधा डूबा पानी में पड़ा मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो। युवक मृत अवस्था मे था तथा  मृतक  पैरों में बाजारों ग्रे कलर के जूते तथा काले रंग के जुराब शार्ट नीली जींस बाजारों नीले रंग का नेकर नीले रंग की शर्ट पहने था,तथा लिंग से मुस्लिम प्रतीत होता है साथ ही मृतक की उम्र लगभग 25 26 वर्ष है ।स शव की शिनाख्त न होने पर उसको पुलिस  द्वारा पीएम के लिए भेज दिया गया है।