मिर्जापुरकलक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित हो धरना प्रदर्शन किया, यूजनसभा ने पेटी चौराहा पर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला*
*मिर्जापुरकलक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित हो धरना प्रदर्शन किया, यूजनसभा ने पेटी चौराहा पर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला*
*सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*
मिर्जापुर।कलक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, यूजनसभा ने पेटी चौराहा पर मुख्यमंत्री का फूंका पुतला lआज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाही नीतियों नीट की प्रस्तावित परीक्षा को समाप्त करने एवं किसानों को यूरिया की किल्लत तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाजवादी छात्र सभा के नेताओं पर बर्बर लाठीचार्ज एवं मिर्जापुर की पुलिस द्वारा कोविड-19 व वाहन चेकिंग के नाम पर धन वसूली रोकने व प्राइवेट विद्यालयों द्वारा जबरदस्ती फीस वसूली को रोकने एवं विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट का गेट बंद करके समाजवादी पार्टी के नेताओं को रोकने पर सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गेट पर धरने पर बैठ गए बाद में प्रशासन के काफी बातचीत के बाद जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में 5 सदस्य कमेटी जिलाधिकारी मिर्जापुर से वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट में गई और वहां पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं को तत्काल निदान करने की मांग की गई इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया पूर्वा मंत्री गुलाब चंद यादव पूर्व प्रत्याशी मझवा रोहित शुक्ला लल्लू समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे संजय यादव गोपाल बिंद जिला महामंत्री अभय यादव विधान सभा के जिला अध्यक्ष विशाल यादव अधिवक्ता समाज के अध्यक्ष अंकित दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comments
Post a Comment