अराजकता फैलाने वाली महिलाओं के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने थाने में दी ज्ञापन*
*अराजकता फैलाने वाली महिलाओं के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने थाने में दी ज्ञापन*
*सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*
मिर्जापुर ।अराजकता फैलाने वाली महिलाओं के खिलाफ मोहल्ला वासियों ने थाने में दी ज्ञापन। यह मामला कटरा थाना क्षेत्र के लालडिग्गी रोड का है जहां पर अराजकता फैलाने वाली महिलाओं से तंग आकर मोहल्ला वासियों ने इनके खिलाफ कटरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की ।मोहल्ला वासियों का कहना है लालडिग्गी नटराज सिनेमा रोड पर शक्ति होटल के चौराहे से पुष्पांजली स्वीट्स वाले चौराहे तक अराजकता फैलाने वाली कुछ औरतें रोज सुबह शाम कभी भी किसी के दरवाजे के पास जाकर बैठ जाती हैं कई बार मना करने के बावजूद भी समझ नहीं रही है जिसकी वजह से आने जाने वाले पारिवारिक लोगो व मोहल्ला वासियों को काफी परेशानियों व शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है ।जिससे तंग आकर दिलीप कुमार ,राजेश मौर्य, गौरव पांडे ,अतुल ,शीला सिंह ,गुरमीत सिंह के साथ अन्य लोगों ने थाने में दिया ज्ञापन ।

Comments
Post a Comment