अवैध असलहे व कारतूस के साथ सूरत गिरफ्तार*
*अवैध असलहे व कारतूस के साथ सूरत गिरफ्तार*
*सुगम प्रहरी समाचार न्यूज़ रविंद्र कुमार सिटी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*
मिर्जापुर l अवैध असलहे व कारतूस के साथ सूरत गिरफ्तार lपुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मीरजापुर के दिशा निर्देशन में गठित टीम प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना कोतवाली कटरा मय हमराह उ0 नि0 अनिल विश्वकर्मा, का0 कौशल कुमार यादव , का0 दारा सिंह यादव, का0 उमेश कुमार यादव के साथ गश्त चेकिंग में मामूर थे, इस दौरान अभियुक्त सूरज कसेरा पुत्र देवी प्रसाद निवासी इमलहा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को आज दिनांक 27.08.2020 समय 11.05 बजे बरौधा रेलवे ओवर ब्रिज से 20 कदम पर रोड़ के पूर्वी पटरी से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर 32 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्त सूरज कसेरा के पास से उक्त बरमादगी के आधार पर थाना कोतवाली कटरा पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना जीआरपी जनपद प्रयागराज व थाना कोतवाली कटरा लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। इसकी गिरफ्तारी से समाज में भय एवं आतंक में प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*सूरज कसेरा पुत्र देवी प्रसाद निवासी इमलहा थाना को0 कटरा जनपद मीरजापुर उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
01 अदद अवैध रिवाल्वर 32 बोर व 06 जिन्दा कारतूस
*गिरफ्तारी का स्थान व समय*
बरौधा रेलवे ओवर ब्रिज से 20 कदम पर रोड़ के पूर्वी पटरी, दिनांक 27.08.2020 समय 11.05 बजे
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0-141/19 धारा 380,411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी जनपद प्रयागराज।
2-मु0अ0सं0-140/19 धारा 380,411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी जनपद प्रयागराज।
3-मु0अ0सं0-150/19 धारा 380,411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी जनपद प्रयागराज।
4-मु0अ0सं0-145/19 धारा 380,411 भा0द0वि0 थाना जीआरपी जनपद प्रयागराज।
5-मु0अ0सं0-519/17 धारा 380 भा0द0वि0 थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर।
6-मु0अ0सं0-520/17 धारा 380 भा0द0वि0 थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1- प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर ।
2-उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा चौकी प्रभारी बरौधा थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर।
3-का0 कौशल कुमार यादव थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर ।
4-का0 दारा सिंह यादव थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर ।
5-का0 उमेश कुमार यादव थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर ।
6-का0 चालक शशिधर राय थाना को0 कटरा मीरजापुर।

Comments
Post a Comment