Posts

अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से आयोजित हुआ किसान सम्मान समारोह स्योहारा।गाजीपुर बॉर्डर से महीनों के प्रदर्शन के बाद जीत कर लोटे किसानों के सम्मान के लिए आज अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसान सम्मान का आयोजन हुआ,जिसमे भाकियू ब्लाक अध्यक्ष चो.गजेंद्र सिंह टिकैत, नवीन कुमार,हरिराज सिंह ,देवेंद्र सिंह,भोले सिंह,आलोक चोधरी ,राम चरन सिंह,राजीव यादव,सत्यवीर सिंह,हरपाल सिंह,प्रेम सिंह, मंज़र हुसेन,अमर सिंह, इसरार अली आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता का.इंद्र कुमार शर्मा व संचालन फरीद अहमद ने किया।साथ ही इस मौके पर अमर सिंह,जिलाध्यक्ष, फरीद अहमद कार्यवाहक मंत्री,इंद्र कुमार शर्मा,मंडल अध्यक्ष, मो,तय्यब,इसरार अली,मो,यासीन,मो,आरिफ,जलील अहमद,मतलूब अहमद, विजेंदर सिंह,रामपाल सिंह,चन्द्रपाल सिंह,तनवीर चोधरी आदि किसान नेता शामिल रहे

Image
 अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से आयोजित हुआ किसान सम्मान समारोह स्योहारा।गाजीपुर बॉर्डर से महीनों के प्रदर्शन के बाद जीत कर लोटे किसानों के सम्मान के लिए आज अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसान सम्मान का आयोजन हुआ,जिसमे भाकियू ब्लाक अध्यक्ष चो.गजेंद्र सिंह टिकैत, नवीन कुमार,हरिराज सिंह ,देवेंद्र सिंह,भोले सिंह,आलोक चोधरी ,राम चरन सिंह,राजीव यादव,सत्यवीर सिंह,हरपाल सिंह,प्रेम सिंह, मंज़र हुसेन,अमर सिंह, इसरार अली आदि को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता का.इंद्र कुमार शर्मा व संचालन फरीद अहमद ने किया।साथ ही इस मौके पर अमर सिंह,जिलाध्यक्ष, फरीद अहमद कार्यवाहक मंत्री,इंद्र कुमार शर्मा,मंडल अध्यक्ष, मो,तय्यब,इसरार अली,मो,यासीन,मो,आरिफ,जलील अहमद,मतलूब अहमद, विजेंदर सिंह,रामपाल सिंह,चन्द्रपाल सिंह,तनवीर चोधरी आदि किसान नेता शामिल रहे स्योहारा।गाजीपुर बॉर्डर से महीनों के प्रदर्शन के बाद जीत कर लोटे किसानों के सम्मान के लिए आज अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसान सम्मान का आयोजन हुआ,जिसमे भाकियू ब्लाक अध्यक्ष चो.गजेंद्र सिंह टिकैत, नवीन कुमार,हरिराज सिंह ,देवेंद्र सिंह,भोले सिं...

ऐसी भी तस्वीर है हिंदुस्तान की

Image
 दिनांक - 26/12/021 दिन - रविवार ------------------------------------       ऐसी भी तस्वीर है हिंदुस्तान की ---------------------------------------------- (शेर) - कुछ सच्चाईयां ऐसी है, जो नहीं इन किताबों में कहीं।        देखो उठाकर नजरें तुम, जो मौजूद हैं तुम्हारे यहीं कहीं।। ----------------------------------------------- हाँ, ऐसी भी तस्वीर है हिंदुस्तान की। सच, ऐसी भी सूरत है यहाँ इंसान की।। यदि होता नहीं है यकीन तुम्हें। तो जाकर खुद देख लो तुम इन्हें।। हॉं, ऐसी भी तस्वीर है--------------।। ओढ़े हुए हैं कुछ नकाब चेहरे पे। गुमनाम है कुछ जिंदगियां पहरे में।। लूटते है इनकी इज्जत वो लोग। जो बने है मसीहा इस वतन में ।। हॉं, ऐसी भी तस्वीर है-------------।। नारी को देवी यहाँ कहते हैं। फिर भी बिकती है इनकी जवानियाँ।। देते है नसीहत जो सद्कर्मों की। बनती है उनकी सेज मासूम कलियाँ।। हॉं, ऐसी भी तस्वीर है-------------।। सोते हैं अभी भी भूखे कुछ लोग। दबाये हुए हैं दौलत को कुछ लोग ।। मासूमों का खूं अभी भी होता है। बेच रहे हैं देश भी यहाँ कुछ लोग।। हॉं, ऐसी भी तस्...

ऐसी भी तस्वीर है हिंदुस्तान की

Image
 दिनांक - 26/12/021 दिन - रविवार ------------------------------------       ऐसी भी तस्वीर है हिंदुस्तान की ---------------------------------------------- (शेर) - कुछ सच्चाईयां ऐसी है, जो नहीं इन किताबों में कहीं।        देखो उठाकर नजरें तुम, जो मौजूद हैं तुम्हारे यहीं कहीं।। ----------------------------------------------- हाँ, ऐसी भी तस्वीर है हिंदुस्तान की। सच, ऐसी भी सूरत है यहाँ इंसान की।। यदि होता नहीं है यकीन तुम्हें। तो जाकर खुद देख लो तुम इन्हें।। हॉं, ऐसी भी तस्वीर है--------------।। ओढ़े हुए हैं कुछ नकाब चेहरे पे। गुमनाम है कुछ जिंदगियां पहरे में।। लूटते है इनकी इज्जत वो लोग। जो बने है मसीहा इस वतन में ।। हॉं, ऐसी भी तस्वीर है-------------।। नारी को देवी यहाँ कहते हैं। फिर भी बिकती है इनकी जवानियाँ।। देते है नसीहत जो सद्कर्मों की। बनती है उनकी सेज मासूम कलियाँ।। हॉं, ऐसी भी तस्वीर है-------------।। सोते हैं अभी भी भूखे कुछ लोग। दबाये हुए हैं दौलत को कुछ लोग ।। मासूमों का खूं अभी भी होता है। बेच रहे हैं देश भी यहाँ कुछ लोग।। हॉं, ऐसी भी तस्...

राज्य स्तरीय शैक्षिक कार्यशाला में सम्मानित हुए कानपुर नगर के तीन शिक्षक

Image
 राज्य स्तरीय शैक्षिक कार्यशाला में सम्मानित हुए कानपुर नगर के तीन शिक्षक प्रयागराज, शैक्षिक व्यवस्था में निरंतर उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित विचारधारा मिशन शिक्षण संवाद ने बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज के सहयोग से राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन दिनांक 24 दिसंबर वह 25 दिसंबर को किया इस कार्यशाला में राज्य के 75 जनपदों से चुने हुए विशिष्ट शिक्षक उपस्थित हुए एवं अपने किए जा रहे कार्यों से मंच द्वारा सभी को अवगत कराया।  कानपुर से प्राथमिक विद्यालय पासी के डेरा की अध्यापिका रुचि त्रिवेदी ने कानपुर नगर में मिशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं प्रभावों को प्रस्तुत किया तथा मिशन गीत एवं स्वरांजलि में अपनी प्रस्तुतियां दी। प्राथमिक विद्यालय उदयापुर के सहायक अध्यापक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने आज के समय में शिक्षा की आवश्यकता एवं शिक्षा के प्रकार पर अपनी प्रस्तुति प्रदान की। घाटमपुर की अध्यापिका प्रभा प्रजापति ने टी एल एम प्रदर्शित किया। दो दिवसीय कार्यशाला के समापन के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा सचिव दिव्य कांत तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी एवं प्रय...

🪔काव्य हिन्दुस्तान अंतराष्ट्रीय साहित्य समूह🪔

Image
 🪔काव्य हिन्दुस्तान अंतराष्ट्रीय साहित्य समूह🪔  नमस्कार दोस्तों आज दिनाँक-25 /12/2021 के अंतिम शनिवार  को बहुत ही सुन्दर काव्य गोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें 55 से ज्यादा रचनाकारों ने प्रतिभाग किया यह गोष्टी भक्ति रस से सरोवर रही । सबने बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी भक्ति में बहुत सुन्दर गायन, रचना व कविता का पाठ किया गया सब कान्हा जी के भक्ति में ऐसे डूबें की किसी को समय का पता ही नहीं चला । मंच की 👉संस्थापिका, एवं संयोजिका रेखा शर्मा 'स्नेहा' जी  मुजफ्फरपुर बिहार 👈से हैं अपनी मधुर वाणी से समा बाँधे रखा ।मंच संचालन आदरणीया पूनम शर्मा जी,आदरणीया रूबी शर्मा जी, आदरणीया निर्मला सिन्हा जी, आदरणीय मधु अरोरा जी, नई दिल्ली से ने बहुत ही मनमोहक तरीके से किया,मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय सुन्दर लाल जोशी जी, उज्जैन मध्य प्रदेश एवं अध्यक्ष के रूप में आदरणीय सत्यनारायण तिवारी सत्य जी, शहडोल, मध्य प्रदेश से उपस्थित रहें ।साथ ही शशिबाला अशोक पारे जबलपुर, अमिता मिश्रा, बिलासपुर, निशा अतुल्य, सत्येन्द्र पाण्डेय 'शिल्प, मनजीत कौर,श्रीमती सविता बांगड़ सुर भोपाल,रश्मि श्री वास्तव 'सुकु...

स्योहारा के बाद अब मंडावली की आवाम का दिल जीत रहे हैं थानाध्यक्ष नरेंद्र गोड़

Image
 स्योहारा के बाद अब मंडावली की आवाम का दिल जीत रहे हैं थानाध्यक्ष नरेंद्र गोड़ स्योहारा।एक तरफ जहां पुलिस को निगेटिव चेहरे के लिए अधिक जाना जाता है तो दूसरी तरफ कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी होते हैं जो अपनी कार्य निष्ठा, ईमानदारी और संस्कारों व मधुर वाणी के बलबूते पर आवाम के दिलो पर राज करते हैं ऐसे ही किरदार के धनी हैं वर्तमान में मंडावली थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गोड़ जो एक बरस से भी ज़्यादा स्योहारा थाना प्रभारी रहे और यहां की आवाम और फरियादियों के दिलो के बादशाह रहे,बात करें नरेंद्र कुमार के अखलाक औऱ उनके मधुर व्यवहार की तो उनके कार्यकाल के दौरान थाने आने वाले हर फरियादी को सम्मान के साथ पहले पानी मिलता और गभीरता से फिर उसकी फरियाद सुनकर उसका निस्तारण होता था,इसके अलावा नरेन्द्र कुमार गोड़ सभी घटनाओं का खुद मुआयना करते उसके बाद उनके लिए जांचकर्ताओं का चयन करते थे,साथ ही हर धार्मिक व समाजिक कार्यक्रमो में वो अग्रणी भूमिका निभाते हुए उनमे शरीक होते थे इसी की वजह से वो यहां की आवाम के बीच के सदस्य से बन गए थे और आवाम भी उनको सर आंखों पर बैठाकर उनका खेर मकदम करती थी। बीते अगस्त माह में हुए रू...

शत शत नमन *मदन मोहन मालवीय*

Image
 शत शत नमन *मदन मोहन मालवीय* ******************       आ. मदनमोहन मालवीय जी (25.12.1861-12.11.1946) एक शिक्षा सुधारक, राजनीतिज्ञ ही नहीं महान भारतीय विद्वान, पत्रकार ,वकील और दूरगामी सोच के प्रखर ,सरल हृदय व्यक्तित्व के स्वामी थे। अखिल भारतीय हिंंदू महासभा के संस्थापक थे। मालवीय जी तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में  भी उनकी अग्रणी भूमिका रही है। तत्कालीन इलाहाबाद और वर्तमान में प्रयागराज में 25 दिसंबर'1864 में जन्मे मालवीय जी 84 वर्ष की आयु में  12 नवंबर' 1946 को प्रयागराज में ही इस संसार को अलविदा कह गये। यह विडंबना ही है महामना जी के जीवन काल में आज का प्रयागराज तत्कालीन इलाहाबाद  उत्तर पश्चिमी प्रांत के रुप में ब्रिटिश भारत का अंग था।       यह भी आश्चर्य जनक है कि जिस कांग्रेस पार्टी के वे तीन बार अध्यक्ष रहे, उसी कांग्रेस पार्टी ने उनकी उपेक्षा भी खूब की। 24.12.2014 को उनकी 153 वीं जयंती से एक दिन पूर्व में भाजपा की मोदी सरकार ने उनको मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देकर उनकी महत्ता को वास्तविक सम्म...

जन्मदिन की असीम बधाइयां, आशीर्वाद बेटी🎉🎂🙌🎉मेरी छोटी बेटी के जन्मदिन 🎂पर आप सभी से आशीर्वाद की आकांक्षा है। बेटियों पर मेरी रचना प्रस्तुत है-

Image
 जन्मदिन की असीम बधाइयां, आशीर्वाद बेटी🎉🎂🙌🎉मेरी छोटी बेटी के जन्मदिन 🎂पर आप सभी से आशीर्वाद की आकांक्षा है। बेटियों पर मेरी रचना प्रस्तुत है- *******                                  *माँ बन गई हैं बेटियां* ***************** जब जन्म लेती बेटियां जीवन तारण लगती बेटियां, जब घुटनों के बल चलने लगती घर आँगन को खुशहाल बनाती पूरे घर का मुआयना करती बेटियां। धीरे धीरे बढ़ती जाती बेटियां पढ़ने लिखने के साथ घर के काम भी सीखती बेटियां, तब लगता है समय पूर्व ही जल्दी बड़ी हो गई हैं बेटियां। शादी की उम्र में माँ बाप की फिक्र भी बढ़ाती बेटियां, कन्यादान कर जिम्मेदारी से  मुक्त होने का संदेश देती बेटियां। पिता को माँ के जैसा होने का भाव तब दिखाती बेटियां। पिता की सुख सुविधा खाने पीने कपड़े, दवाई तक का ख्याल करने लगती हैं बेटियां, तकलीफ चिंता में पिता का संबल बनती हैं बेटियां। तब लगता है हर पिता को पिता के लिए माँ बन गई हैं बेटियां उनके जीने का आधार हो गई हैं बेटियां। ✍️ सुधीर श्रीवास्तव       ...

शीर्षक- राष्ट्रवाद के नायक

Image
 शीर्षक- राष्ट्रवाद के नायक जिस के दिल में राष्ट्रप्रेम अटल था हर  इरादा  भी  जिनका  अटल था संसद  नही साहित्य भी  पटल था इसीलिए तो उनका नाम अटल था उनका भाव ईर्ष्या से सदा अलग था उनका हर एक विचार भी सफल था यह धरा जंहा दृढ़  संकल्प लिया था इसी लिए तो उनका  नाम अटल था ग्वालियर की भूमि पर जन्म लिया था देश को नई दिशा नया सवेरा दिया था भारत देश के लिए ही संघर्ष किया था इसी लिए तो  उनका   नाम  अटल था हिंसा  का  सदा बहिष्कार  किया था अहिंसा का सदैव स्वीकार  किया था जीवन में  कभी न अहंकार किया था खुद को कभी न अस्वीकार किया था इसी लिए तो  उनका  नाम  अटल था तेरह दिन की  सरकार  चलाई पर, पर खुद  को नही हताश किया था सदैव  राष्ट्रवाद  के साथ जिया था इसीलिए तो उनका नाम अटल था देश के तम  को  विलुप्त  किया था तब देश को नया आलोक दिया था जीवन देश  पे न्यौछावर  किया था इसी लिये तो उनका नाम अटल था रचनाकार-कवि अरुण चक्रवर्ती  गुरसहायगंज कन्नौज उत्तर प्र...

आज दिनांक 24 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिर्जापुर के द्वारा कपड़ा रेडीमेड कपड़ा एवं जूते के व्यापारियों पर भारत सरकार के जीएसटी काउंसिल ने 1 जनवरी 2022 से 5% जीएसटी की दर को बढ़ाकर 12% किए जाने के विरोध में एवं ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के कारण छोटे और मझोले व्यापारियों की व्यापार बंदी के विरोध में दो मांग

Image
 प्रेस नोट आज दिनांक 24 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिर्जापुर के द्वारा कपड़ा रेडीमेड कपड़ा एवं जूते के व्यापारियों पर भारत सरकार के जीएसटी काउंसिल ने 1 जनवरी 2022 से 5% जीएसटी की दर को बढ़ाकर 12% किए जाने के विरोध में एवं ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के कारण छोटे और मझोले व्यापारियों की व्यापार बंदी के विरोध में दो मांग पत्र माननीय वित्त मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन श्रीमान जिलाधिकारी मिर्जापुर श्री प्रवीण कुमार लक्षकार जी को व्यापारी प्रतिनिधियों ने सौंपा l प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने सरकार की उपरोक्त निर्णयों का विरोध करते हुए कहा कि कपड़ा और जूता के व्यापारियों पर बढ़ाए जा रहे जीएसटी की दर से आम उपभोक्ता और नागरिक प्रभावित होगा विश्व के किसी भी देश में जीएसटी की इतनी उच्च दरें कहीं नहीं है सरकार का यह निर्णय व्यापारी और उपभोक्ता विरोधी है₹1000 कीमत तक के कपड़े और जूते पर जीएसटी की दरें नहीं बढ़नी चाहिए ऑनलाइन व्यापार पारंपरिक उद्योग और व्यापार को समाप्त कर रहा है ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को 10% का सर्विस टैक्स ऑनलाइन व...

शीर्षक - वतन के सपूतों

Image
 दिनांक- 25/12/021 दिन- शनिवार विधा- स्वतंत्र ------------------------------------- शीर्षक - वतन के सपूतों ----------------------------------------------- वतन के सपूतों, वतन पे शहीद हो। तुम ही तो देश की जान हो ।। वतन के जवानों , वतन पे फिदा हो। तुम ही तो देश की शान हो।। वतन के सपूतों ------------------ ।। अगर कोई हो दुश्मन वतन का। सिखाना सबक ऐसा उसको।। आये नहीं फिर नजर वह यहाँ पर। तुम्हारा रहे डर हमेशा उसको।। वतन के लोगों , वतन से वफ़ा हो। तुम ही तो देश की आन हो ।। वतन के सपूतों ------------------।। देकर जिन्होंने कुर्बानी अपनी।।                                इस देश को आजाद किया।। लूट गये चाहे वो मिट गये । लेकिन चमन को नहीं लूटने दिया।। आपस में लड़कर लहू मत बहाओ। नहीं कम वतन का सम्मान हो ।। वतन के सपूतों --------------------।। रचनाकार एवं लेखक-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद पता- ग्राम- ठूँसरा, पोस्ट- गजनपुरा तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान) मोबाईल नम्बर- 9571070847

लखनऊ लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में राजकीय पालीटेक्निक परिसर से बस द्वारा 200 शामिल होंगे।*

Image
 *लखनऊ लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में राजकीय  पालीटेक्निक परिसर से बस द्वारा 200 शामिल होंगे।*  मीरजापुर मुख्यमंत्री  द्वारा कल लखनऊ में लैपटाप वितरण कार्यक्रम का जनपद के विद्यालयों के होगा सजीव प्रसारण जनपद से दो सौ युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा लखनऊ किया गया रवाना मीरजापुर, आज शुक्रवार को- प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन/ टेबलेट वितरण का कार्यक्रम जनपद लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को आयोजित है l जिसमें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत युवाओं को स्मार्टफोन/ टेबलेट का वितरण किया जाएगा lयह कार्यक्रम भारत रत्न  अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम लखनऊ में होगा l इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी महाविद्यालयों में किये जाने के निर्देश दिए गए हैं l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के दिशा-निर्देशन  में नगर के जीडी बिनानी महाविद्यालय, केबीपीजी कॉलेज,व कमला महेश्वरी महाविद्यालय तथा जनपद के विभिन्न तहसीलों में स्थित राजकीय महाविद्यालय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किए जाने हेतु...

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया सकारात्मक निर्णय अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री

Image
     *69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया सकारात्मक निर्णय अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री * 69 हजार शिक्षक भर्ती : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के प्रति आभार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया    69 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर सकारात्मक निर्णय होगा : अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री   मीरजापुर 24/12/2021 आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगती को दूर करने के लिए आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती शुरू करने के आदेश पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री  अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। आज शुक्रवार को सायं काल सात बजे भरूहना से स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को 69 हजार शिक्ष...

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट मैरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया भगवान यीशु का जन्मदिन

Image
 क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट मैरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया भगवान यीशु का जन्मदिन मिर्जापुर आज शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नगर के स्टेशन रोड पीली कोठी स्थित सेंट मैरी स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज/ सेंट मैरीज चर्च में भगवान यीशु का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया फादर जैकब बोना डिसूजा ने ईसाई धर्म के भाई बहनों साथ  बनाया गया है  और वहां के फादर ने अच्छे विचारों से वहां पर उपस्थित लोगों पर  अच्छे विचार प्रकट किए इस अवसर पर फादर ने कहा कि बालक यीशु को इस संसार में भेजा की ताकि मनुष्य अपने पाप के कारण मर जाए वह चाहते थे कि बालक यीशु के द्वारा मनुष्य को पापों से मुक्ति मिले इसलिए ईश्वर अपने इकलौते पुत्र यीशु को धरती पर भेजा है साथ ही स्वर्गीय राज्य का वैभव को त्याग कर एक छोटी सी चरणों में जन्म लेता है और कार्यक्रम के दौरान बालक यीशु के गीत गाए गए जिसमें पवित्र बाइबल से पाठ पढ़ाया गया और अलग-अलग आवश्यकताओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया इस कार्यक्रम में फादर जैकब सिस्टर सुशीला सिस्टर प्रॉमिस टॉमी सर संजू सर इत्यादि मौजूद रहे ईसाई धर्म के भाई बहनों द्वा...

आज क्षेत्र के कोन मंडल में भ्रमण के दौरान जनसमर्थन प्राप्त हुआ।

Image
 आज क्षेत्र के कोन मंडल में भ्रमण के दौरान जनसमर्थन प्राप्त हुआ। इस मौके पर  साथ में दीपक सिंह जी (मंडल अध्यक्ष भाजपा कोन), अनिल सिंह जी ,उमेश सिंह जी, अनिल सिंह सेमरा जी, उमेश तिवारी (मंडल महामंत्री भाजपा) जी, शैलेंद्र यादव जी ग्राम प्रधान मलाधर पुर, बृजभान सिंह जी, गंगाराम माझी जी, संतोष तिवारी जी, इंद्र पति सिंह जी, दस्यु (प्रधान) जी,रमाशंकर सिंह जी, गुलाब सेठ जी, आशीष दुबे जी, अंकुर जी, आलोक जी, रमाकांत जी , उमेश सिंह जी, रणजीत सिंह जी, अखिलेश यादव जी, शिव प्रकाश सिंह जी, अभिषेक सिंह जी (शक्ति केंद्र संयोजक), शिवमंगल बिंद जी, रामचंद्र बिंद जी, कमलेश गौतम जी, अमरनाथ माझी जी, हरीश चंद्र दुबे जी, उमेश जी ( बूथ अध्यक्ष भाजपा), कृपा शंकर उपाध्याय जी (प्रधान पखवैया), देवेश जी (मंडल महामंत्री भाजयुमो) आदि लोग सहित सभी क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। पं० रत्नाकर मिश्र नगर विधायक विंध्यधाम मीरजापुर सुशील चौधरी जिला ब्यूरो चीफ

यूपी में नाइट कर्फ्यू की होगी वापसी, 25 दिसंबर से फिर शुरू होगी पाबंदीया* :

Image
 *यूपी में नाइट कर्फ्यू की होगी वापसी, 25 दिसंबर से फिर शुरू होगी पाबंदीया* :  सीएम योगी आदित्य,नाथ ने टीम-9 को आदेश दिया है कि कल से रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की इजाजत रहेगी। आयोजनकर्ता इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देंगे। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को देखते हुए लखनऊ में पहले ही धारा-144 लागू कर दी गई थी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में सार्वजनिक जगहों पर सामाजिक दूरी और मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को ओमिक्रॉन के प्रति सचेत करते हुए सरकारी अस्पयतालों में बेडों की संख्या  बढ़ाने और अन्य् जरूरी उपाय करने को कहा है। गौरतलब है कि देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक करीब तीन सौ से ज्याेदा केस आ चुके हैं। राज्यों  में रोज आने वाले कोरोना पॉजिटिव मामलों की तादाद भी बढ़ी है। इस बीच पीएम नरेन्द्र  मोदी ने ताजा हालात पर गुरुवार को राज्यवार सरकारों के साथ समीक्...

साड़ी

Image
 साड़ी ***** साड़ी सिर्फ़ परिधान नहीं स्त्री गौरव की भी शान है, साड़ी विश्व में भारतीय नारियों का मान सम्मान स्वाभिमान है। साड़ी में नारियों का सौंदर्य निखरता है शक्ल सूरत सामान्य भी तो भी साड़ी में नारी का रुप खिला लगता है। हम लाख आधुनिक हो जायें पर नारियों का साड़ियों के बिना काम भी नहीं चलता है, तीज, त्योहार, उत्सव, विवाद आदि विशेष मौकों पर हर नारी का साड़ियों के लिए दिल मचलता है। साड़ी में ही नारी सुलभ लज्जा का सजने, संवरने और पूर्णता  के साथ नारी शक्ति कादर्शन होता है। नारी जब सिर पर पल्लू डालती है तब उसकी महत्ता का आभास होता है, साड़ी में ही माँ के आँचल का गहन भाव होता है। नारी के जीवन में साड़ी के बिना उसे कुछ खोने खोने जैसा निश्चित अहसास है, साड़ी नारियों का  सबसे खूबसूरत परिधान होता है। 👉सुधीर श्रीवास्तव        गोण्डा, उ.प्र.     8115285921

शीर्षक - हम सबका देश एक है

Image
 दिनांक- 24/12/021 दिन- शुक्रवार विधा- स्वतंत्र ----------------------------------------- शीर्षक - हम सबका देश एक है ----------------------------------------------- एक है ईश्वर ,एक है खुदा, हम सबका मालिक एक है। एक है जमीं, एक है गगन, हम सबका देश एक है।। एक है ईश्वर------------------।। होते हैं फूल अलग अलग, रंग - रूप में चाहे अनेक। पिरोया जाता है जब उनको ,बन जाती है  माला एक।। चाहे हिन्दू हो या फिर मुस्लिम, सबका लहू एक है। एक है ईश्वर-------------------।। भाषा हो चाहे अलग अलग, मतलब सबका एक है। पहनावा हो फिर अलग अलग, मकसद सबका एक है।। प्रदेश चाहे अलग अलग हो, सबकी मंजिल एक है । एक है ईश्वर -----------------------------।। एक डाली के पंछी हम, मिलकर हमें रहना होगा। इस देश के सम्मान को, बनाये सदा रखना होगा।।  हम सबकी राह एक है , और सबका ख्वाब एक है। एक है ईश्वर--------------------।। रचनाकार एवं लेखक - गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद ग्राम- ठूँसरा ,जिला- बारां(राजस्थान)

हमारा आँगन-हमारे बच्चे विषय पर आयोजित कार्यशाला सम्पन्न ------

Image
 हमारा आँगन-हमारे बच्चे विषय पर आयोजित कार्यशाला सम्पन्न   ------ (संवाद सूत्र-देवरिया- डा0पंकज-प्राणेश) जनपद देवरिया के विकास खण्ड भागलपुर के सभागार मे सभी संकुल शिक्षक,सभी आंगनवाड़ी शिक्षिकाओ की उपस्थिति मे हमारा आँगन-हमारे बच्चे विषय पर आधारित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का शुभारंभ यशस्वी खण्ड शिक्षा अधिकारी भागलपुर राजीव पाठक जी तथा सीडीपीओ भागलपुर पुष्पा सिंह के द्वारा भगवती सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण,पूजन,अर्चन और वाणी वंदना के साथ हुई। उपस्थित विकास खण्ड भागलपुर के सभी एआरपी, संकुल शिक्षक,और आंगनवाड़ी शिक्षिकाओ का परस्पर संक्षिप्त परिचय के उपारान्त खण्ड शिक्षा अधिकारी भागलपुर राजीव पाठक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा आंगन-मेरे बच्चे विषयक कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्री-प्राइमरी तथा बाल वाटिका को ध्यान मे रखकर शिक्षाविदो द्वारा तैयार एक प्रभावी योजना है।इसका धरातल पर पालन कराने की जिम्मेदारी हम सभी की है।विद्यालययो मे भारत के भविष्य का निर्माण होता है।प्राथमिक विद्यालयों में गाँव के बच्चे ही पढते हैं।यही बच्चे आगे चलकर लो...

एड.नईम मलिक मनोनीत हुए आसपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Image
  एड.नईम मलिक मनोनीत हुए आसपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्योहारा।क्षेत्र के ग्राम  महमदाबाद (काज़मपुर) निवासी एड .नईम मलिक आज़ाद जो हमेशा से दलित,पिछडो के पीड़ितों की आवाज़ बुलंद करते आ रहे हैं कि निष्ठा एवं लगन को देखते हुए आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्टीय अध्यक्ष एड.चंद्रशेखर आज़ाद के दिशा निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ व मंडल प्रभारी  अमित कसाना के आदेशानुसार नईम मलिक आज़ाद को आज़ाद समाज पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिसके बाद नईम मलिक आज़ाद के शुभचिंतकों एवं समर्थको में भारी खुशी और हर्ष का माहौल बना हुआ है। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए एड. नईम मलिक आज़ाद ने कहा कि पार्टी व चंद्रशेखर आज़ाद जी ने मुझे ये महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वाह वो पूरी लगन और मेहनत से करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर जी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुचाने का काम सदा करते रहेंगे, साथ ही उन्होंने सभी से आने वाले विधानसभा चुनाव में आसपा को चुनने व जिताने का आह्वान किया।