69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया सकारात्मक निर्णय अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री

  

 


*69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया सकारात्मक निर्णय अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री


*




69 हजार शिक्षक भर्ती : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के प्रति आभार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया

 

 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर सकारात्मक निर्णय होगा : अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री

 

मीरजापुर 24/12/2021 आज शुक्रवार को

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगती को दूर करने के लिए आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती शुरू करने के आदेश पर अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री  अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है और साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। आज शुक्रवार को सायं काल सात बजे भरूहना से स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करते हुए आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती करने का आदेश दिया है। साथ ही, सरकार ने भर्ती प्रक्रिया भी आज से ही शुरू कर दी है।श्रीमती  पटेल ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करने के लिए पिछले डेढ़ साल से निरंतर आवाज उठा रही थी। इस ज्वलंत मामले के निदान के लिए पार्टी की हर जनसभा से लेकर मीडिया के हर फोरम एवं संसद में भी प्रमुखता से उठाया, इसी का प्रतिफल है कि आज उत्तर प्रदेश सरकार ने आरक्षण की विसंगति को दूर करने के लिए तत्काल निर्देश दिया है और इस आदेश को आज से ही लागू कर दिया गया है। श्रीमती पटेल का कहा कि पिछड़ा वर्ग व दलित समाज के होनहार अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा यह एक गंभीर मामला था। इस मामले के निदान के लिए हमने पार्टी एवं एनडीए के हर फोरम पर उठाया और अपनी पार्टी अपना दल (एस) की तरफ से  प्रधानमंत्री  एवं केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया था। श्रीमती पटेल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए दृढ़ संकल्प हैं और इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षण प्रक्रिया की विसंगति को दूर करने का निर्देश दिया है। यह आरक्षित वर्ग के उन अभ्यर्थियों की जीत है, जो कड़ाके की सर्दी, बारिश और कड़ी धूप के बावजूद पिछले कई महीने से लखनऊ में आंदोलनरत थे।आरक्षित वर्ग के उन अभ्यर्थियों की जीत है।

 

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*