लखनऊ लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में राजकीय पालीटेक्निक परिसर से बस द्वारा 200 शामिल होंगे।*

 *लखनऊ लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में राजकीय  पालीटेक्निक परिसर से बस द्वारा 200 शामिल होंगे।*



 मीरजापुर मुख्यमंत्री  द्वारा कल लखनऊ में लैपटाप वितरण कार्यक्रम का जनपद के विद्यालयों के होगा सजीव प्रसारण


जनपद से दो सौ युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा लखनऊ किया गया रवाना


मीरजापुर, आज शुक्रवार को- प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन/ टेबलेट वितरण का कार्यक्रम जनपद लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को आयोजित है l जिसमें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत युवाओं को स्मार्टफोन/ टेबलेट का वितरण किया जाएगा lयह कार्यक्रम भारत रत्न  अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम लखनऊ में होगा l इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी महाविद्यालयों में किये जाने के निर्देश दिए गए हैं l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के दिशा-निर्देशन  में नगर के जीडी बिनानी महाविद्यालय, केबीपीजी कॉलेज,व कमला महेश्वरी महाविद्यालय तथा जनपद के विभिन्न तहसीलों में स्थित राजकीय महाविद्यालय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किए जाने हेतु व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैंl इनमें से सूचना विभाग द्वारा  शहर में स्थित महाविद्यालयों में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु व्यवस्था की गई हैl इसके अलावा जनपद के समस्त डिग्री कालेजों में भी लाइव प्रसारण के लिए समधित प्राचार्य के द्वारा किया गया है। अपर जिलाधिकारी  शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि  से उक्त कार्यक्रम के लिए आज शुक्रवार को बथुआ स्थित राजकीय  पालीटेक्निक परिसर से बस द्वारा 200 बच्चों को रवाना किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*