Posts

योगाभ्यास कर दिया निरोग रहने का संदेश

Image
 *योगाभ्यास कर दिया निरोग रहने का संदेश                                                                     आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस चांदपुर तहसील में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पार्कों, घरों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने योगाभ्या किया। शहर से लेकर देहात तक में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा, राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षिक संगठनों से जुड़े लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाया। इसके तहत भाजपा के सभी पदाधिकारी, अध्यक्षों ने अपने-अपने  सार्वजनिक स्थलों व घरों में आसन-प्राणायाम किए।  सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योग दिवस पर योग आसन कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।                  ...

स्योहारा।नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरपालिका की ओर से चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील,इओ एपी पाण्डे ने सीएचसी को गोद लिया,इस मौके पर बोलते हुए चेयरमैन अख़्तर जलील ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने,सीएचसी की खास देखभाल करने व यहां के सौंदर्यीकरण करने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है जिसके तहत अब नगरपालिका भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगो को सेवा देने में मदद करेगी।रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 स्योहारा।नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरपालिका की ओर से चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील,इओ एपी पाण्डे ने सीएचसी को गोद लिया,इस मौके पर बोलते हुए चेयरमैन अख़्तर जलील ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने,सीएचसी की खास देखभाल करने व यहां के सौंदर्यीकरण करने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है जिसके तहत अब नगरपालिका भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगो को सेवा देने में मदद करेगी।रिपोर्ट क़ामिल हसन वहीं ईओ एपी पाण्डे ने ने कहा कि यूं तो स्वास्थ्य विभाग खुद में सक्षम है लेकिन अब जब नगरपालिका का भी सहयोग स्वास्थ्य विभाग को रहेगा तो आमजन को इलाज के लिए भटकना नही पड़ेगा,और यहीं सभी सुविधाएं देने का हम मिलकर प्रयास करेंगे। इस मौके पर नगरपालिका से देवेंद्र सिंह,जेई सागर,ओमप्रकाश सिंह,के अलावा सीएचसी से डॉक्टर खालिद हरीश,वीर सिंह,अमित, रावत,आदि भी मौजूद रहे

पुलिस चौकी सहसपुर मे अति प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर का सौन्दर्यीकरण व प्रतिष्ठा आई पी एस डां धर्मवीर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 पुलिस चौकी सहसपुर मे अति प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर का सौन्दर्यीकरण व प्रतिष्ठा आई पी एस डां धर्मवीर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा। आज पुलिस चौकी सहसपुर मे अति प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर का सौन्दर्यीकरण व प्राण प्रतिष्ठा आई पी एस डा० धर्मवीर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध पंडित सचिन शर्मा जी के द्वारा विधि पूर्वक हवन पूजन प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी जिसमें उपजिलाधिकारी धामपुर धीरेंद्र सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौड़ पुलिस चौकी प्रभारी गंगाराम गंगवार संजय चौहान जिला उपाध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन कांस्टेबल रजनीश कुमार धीरेन्द्र मौर्य धन सिंह मलिक, सतेंद्र चौधरी एडवोकेट मुकेश चौधरी सोवेंद्र चौधरी सोमपाल प्रधान महेंद्र सिंह दीपक त्यागी ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

शीर्षक-पार्थिव शरीर

Image
 शीर्षक-पार्थिव शरीर   जीवित रहते तो भला करना किसी का साधारण बात है पर मृत्युप्राप्त मानव भी  कर सकता है उपकार करके दान  अंगों का अपने यूँ तो सबके होते हैं भिन्न धर्म व रीति रिवाज़ किया जाता है  अंतिम संस्कार  जिनके अनुसार कहीं जलाया तो कहीं दफ़्न किया जाता है यूँ मिट्टी का तन मिल जाता है मिट्टी में ही पार्थिव शरीर तक हो सकता है उपयोगी  यदि कर दे कोई जीते जी देहदान अपना चिकित्सक लोग कर सकते हैं उपयोग उन अंगों का जो कार्य करते हैं मृत्यु के बाद भी जैसे हृदय,चक्षु,वृक्क,यकृत चूँकि ये जीवित रहते हैं कुछ अवधि तक मृत्योपरांत भी दे सकते हैं ये एक  जीवन नया किसी  अन्य ज़रूरतमंद को इसलिए ज़ाया न जाने दो पार्थिव शरीर तक को तब ज़िंदा रहेंगे आप  किसी अन्य देह में अपने अंगों की मौजूदगी के कारण नीलोफ़र नीलू,वरिष्ठ साहित्यकार  देहरादून-उत्तराखंड, दूरभाष- 94111 10777

शीर्षक-जीवन सार

Image
 शीर्षक-जीवन सार पूर्णता और अपूर्णता के  मध्य इस जीवन के मंथन में कभी पूर्णता के  प्रति प्रयास में तो कभी अपूर्णता के  खिंचाव में जीवन रुपी मंथन की  निरंतरता में कर्तव्यों और संघर्षो के द्वंद में पीडा़ओं के विष पान में तो कभी कभी आंतरिक  अनुभूति के आनंद में हां अमृत की चाह में मानव से देव बनने की  प्रक्रिया में मंथन को  जीत लेने में नव निर्माण के लिऐ अनंत सागर से सत्य को  जानने में यहीं परम् लक्ष्य है इस जीवन का संक्षिप्त में।। कलम वाली दीदी,दिव्या सक्सेना ग्वालियर-म0प्र0, 89824  22042

शीर्षक -ताकत कलम की

Image
 शीर्षक -ताकत कलम की यह ताकत है कलम की, हर आँसू वो पढ़ सकती है, हर ग़म को लिख सकती है, प्यार को बयाँ कर सकती है, यह ताकत तो है कलम की। चिंगारी लगा देती  है विचारों में, कदम रोक देती हैं भ्रष्टाचारियों की हिम्मत तोड़ देती है  मानव रूपी दानवों की, यह ताकत तो है कलम की। पुराणों की रचना इससे की गई, बोल संगीत की इससे लिखी गई, रूप बनता ईश्वर का इसी से, गीता का संदेश लिखा  गया इसी से, हाँ यह ताकत तो है कलम की।   जनमानस के विचारों को झंकझोरती, समाज में बदलाव लाने का  प्रयत्न करती, कलम हँसते लोगों में  संवेदनाएं जगाती, यह ताकत तो है कलम की। जुबाँ जो न कह पाए, कलम उसे कह डालती, अचेतन मन की बातों को भी, वह चेतनता ला देती, हाँ, यह ताकत तो है कलम की। डॉ0जानकी झा,वरिष्ठ कवयित्री व शिक्षिका,कटक-ओडिशा 9438477979

ग्रीन गुरु जो लगातार करते आरहे वृक्षारोपण राष्ट्रीय योगदिवस पर लगाया पौधा*

Image
 *ग्रीन गुरु जो लगातार करते आरहे वृक्षारोपण राष्ट्रीय योगदिवस पर लगाया पौधा*  सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के साथ ग्रीन गुरु जी ने किया पौध रोपण  - 21 जून 2021 को 2185 वें दिन लगातार प्रति दिन पौध रोपण के क्रम में जिस पर रहे योग की माया,नीम की छाया उसकी रहे निरोगी काया, के स्लोगन के साथ खेल क्रान्ति  एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक,सचिव, अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी, मा. मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित,प्रवक्ता,शारीरिक शिक्षा,शान्ति निकेतन ई. का .पचोखरा,मीरज़ापुर, जिला सदस्य नामामीगंगे, जिला गंगा संरक्षण समिति,जिला बृक्षारोपण समिति,जिला पर्यावरण समिति, नेशनल बम्बू मिशन जिला समिति, तहसील खेल विकास संवर्धन समिति, मड़िहान  द्वारा 01 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 2185 वें दिन के क्रम में सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने आवास पर योग करने के पश्चात मिनी इक्जोरा रेड कलर फ्लावर के पौध का रोपण जे .पी .पुरम कॉलोनी,पटेल नगर ,मीरज़ापुर ...

शीर्षक -- कर दिया यूँ दरबदर

Image
 शीर्षक -- कर दिया यूँ दरबदर क्या कुसूर था उस वृध्दा का, जो किया उसे बेघर। छीन के ठिकाना उसका, कर दिया यूंँ दरबदर।। देखे वो लाचार हाथ, उठे थे जो दुआओं मे। देखे वो झर झर अश्रु, बुझी हुयी निगाहों मे।। फेंक वृध्दाश्रम मे, किया यूँ जीवन बंजर। छीन के ठिकाना उसका, कर दिया यूंँ दरबदर।। नजरें पथरा सी गयी, दिल मुन्तजिर रहा आहट का। ममता के अमृत मे, विष घुल गया कड़वाहट का।। औलाद के दिये घाव से, कैसे आये इक मां को सबर। छीन के ठिकाना उसका, कर दिया यूंँ दरबदर।। बूढ़ी आँखो मे छिपी, बेइन्तहा प्यास थी। लाल को देखन हेतु, इक ललक, इक आस थी।। अस्थिपिंजरा हुयी मां, हालत हुयी यूं जर्जर। छीन के ठिकाना उसका, कर दिया यूंँ दरबदर।।     चारु मित्तल     मथुरा(उ०प्र०)

शीर्षक-अलविदा

Image
शीर्षक-अलविदा प्यार की हर नज़र हर खुशी देख ली, यार की रहगुज़र  खुदकुशी देख ली। एक  लम्हें  में  हम  हो गए अजनबी, इश्क़  का  खेल  संजीदगी  देख ली। शौक था वो तबस्सुम बने ज़ीस्त अब, आज  रोती   हुई  जिंदगी  देख  ली। दिलजिगर चाककर जानकरके फना, संगदिल की सनम दिल्लगी देख ली। आज   सजदे  इबादत  हुए  बेअसर, रहनुमाई   खुदा    बंदगी   देख   ली। दीद  नाजुक  कली  हसरतें  ही  रहीं, आज  दिल में  बसी सादगी देख ली। प्यास  से  मैं  मरा  पी  रहा  साक़िया, मुस्कुरा  कर  कहा  तिश्नगी  देख ली। वो  जमाने  को  रोते  दिखे  कब्र  पर, जान  पाए  न  हमने  हंसी  देख  ली। अलविदा ! ऐ जहां, अब नहीं  लौटना, जाते  जाते  तेरी  दिलकशी  देख ली। पंकज त्रिपाठी कौंतेय,वरिष्ठ रचनाकार व शिक्षक,स्वतंत्र लेखक व स्तम्भकार,हरदोई-उत्तर...

पितृ दिवस विशेष*

Image
 *पितृ दिवस विशेष* *प्रयागराज कल्चरल सोसायटी का चतुर्थ ऑनलाइन कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह सम्पन्न*        पितृ दिवस के पावन अवसर पर रविवार 20 जून 2021 को प्रयागराज कल्चरल सोसाइटी संस्था का चतुर्थ ऑनलाइन कवि सम्मेलन भव्य और शानदार ढंग से संपन्न हुआ। आ.सरला विजय सिंह सरल जी (चेन्नई) द्वारा मां शारदे के आवाहन के पश्चात काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ ।     काव्य गोष्ठी में आ.वंदना खरे मुक्त जी,(अनूपपुर,मध्यप्रदेश) ने खूबसूरत शब्दचित्र खींचते हुए -पिता धुरी है परिवार की, सारी हसरतें सारी ख्वाहिशें ,पूरी करते हैं पिता बच्चों की, पिता एक शब्द नहीं है ,परिवार का ताज है पिता।,को प्रस्तुत किया। आ.सोनम श्रीवास्तव जी ने पिता की महत्ता को दर्शाते हुए -मेरे होठों की हसी मेरे पापा की बदौलत है ,मेरी आखों की खुशी मेरे पापा की बदौलत है। रचना पढ़कर मन के भावों के खूबसूरती से उकेरा। डा.मीना कुमारी सोलंकी(हरियाणा) ने निवेदन स्वरूप अपनी रचना में कहा-पापा मेरे ना पिओ शराब,ये है बहुत ही खराब,जाए इसमें है आब,टूटे घर है छुटे है जॉब। आ.सचिन कुमार सिंघल सागर पढ़ा-क्यों हमको अकेला छोड...

रामगंगा नदी का निरीक्षण को पहुंचे थानाध्यक्ष, सावधान रहने की हुई अपील रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
रामगंगा नदी का निरीक्षण को पहुंचे थानाध्यक्ष, सावधान रहने की हुई अपील रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा।लगातार पड़ रही बरसात के बीच बढ़ रहे जलस्तर पर नज़र रखने के लिए थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गोड़ रामगंगा पुल पर पहुंचे और बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करते हुए आमजन से सावधानी बरतने और नदी किनारे न आने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस बार समय से बरसात व लगातार हो रही बारिश से गंगा का भी जलस्तर बढ़ गया है जिससे गंगा किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका  जताई जा रही है इसलिए सभी से अपील की जाती है कि गंगा किनारे कतई न जाएं सावधान रहें सुरक्षित रहें।

छात्र नेता पीयूष रस्तोगी,जमशेद,मुबारक व सचिन अन्य युवाओ के प्रयास से बची बारहसिंगा की जान रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
छात्र नेता पीयूष रस्तोगी,जमशेद,मुबारक व सचिन अन्य युवाओ के प्रयास से बची बारहसिंगा की जान रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा।बरसात के मौसम में अक्सर जंगली जानवर भटक कर शहर की ओर आजाते हैं जिसके बाद वो आवारा कुत्तों का शिकार बन जाते हैं ऐसे ही एक मामले के अनुसार एबीवीपी नेता पीयूष रस्तोगी अपने साथी निखिल के साथ मुरादाबाद की ओर जा रहे थे तो उनकी नज़र ऐसे बारहसिंघा की तरफ पड़ी जिसको कुत्तों ने चारों ओर से घेर रखा था,तब पीयूष व वहां मौजूद जमशेद,सचिन,मुबारक आदि  ने अपने प्रयास से कुत्तों के चुंगुल से उस बारहसिंघा को बचाते हुए अपनी कार में डालकर पशु चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टरों ने तुरन्त बारहसिंगा का इलाज शुरू किया।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पीयूष रस्तोगी व सभी युवाओ  की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। उसके बाद वन विभाग कर्मियों को बारहसिंगा को सौंप दिया गया। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, फ़ोटो,मौके पर खड़े थानाध्यक्ष रामगंगा नदी का निरीक्षण को पहुंचे थानाध्यक्ष, सावधान रहने की हुई अपील स्योहारा।लगातार पड़ रही बरसात के बीच बढ़ रहे जलस्तर पर नज़र रखने के लिए थानाध्यक्ष...

कोविड गाइडलाइन के अनुरूप बनाया गया 7वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
कोविड गाइडलाइन के अनुरूप बनाया गया 7वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा।आज 7वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 32 उ.प्र, वाहिनी एनसीसी धामपुर के कमान अधिकारी कर्नल विशाल कुमार चड्ढा के दिशा निर्देश में  योग दिवस मनाया गया। स्थानीय एमक्यू इंटर कॉलेज में कोविड गाइडलाइन के अंतर्गत जहां कैडेट्स ने अपने घरों में ही योग दिवस मनाते हुए योग किया तो वहीं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मो,यूनुस ने  कालेज मेंही अभ्यास करते हुए बताया कि योग से हमारे शरीर के जीवन को ऊर्जा मिलती है,वहीं आरएसपी के एनसीसी अधिकारी  लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा ने भी योग के लाभ पर प्रकाश डालते हुए योग को जीवन का एक मुख्य हिस्सा बनाये रखने की अपील की,उन्होंने कहा कि सदियों से योग मानव जीवन को न सिर्फ दीर्घ आयु बल्कि स्वस्थ जीवन भी देता चला आ रहा है इससे आलस,बीमारी,व तनाव दूर रहते हैं। इस मौके पर घर से ही योग में सहयोग देने वाले समीर,जीवन,फैज़ान, शिव कुमार,वासु ,अंकित,रविंद्र,ख़ुशी, मुस्कान आदि कैडेट्स की भी भूमिका रही। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

कौंतेय के पद

Image
   कौंतेय के पद हमने तुझको अपना माना झलक देखकर ही बन बैठा, चातक सा दीवाना। बेसुध,बेघर,पागल होकर, मुझको राह दिखाना। घूम रहा हूँ बस्ती बस्ती, खोकर स्वयं ठिकाना। जलना चाहूं क्यों जलता हैं, शम्मा पर  परवाना। जलकर भी ना बुझने दूंगा, तुझे नहीं घबराना।1 प्रीत हृदय से जो मिट पाती विरह अनल दावानल बनकर, नंदन वन न जलाती। पीर सजल धारा मन कुंठा, जीवन भर न रुलाती। भानु प्रकाश नहीं मिलता  कलिका कैसे खिल पाती। स्वाभिमान की जलधारा बन, गंगा राह दिखाती शब्द,भाव,अनुभूति सहज ही, रश्मि कोई बन जाती।2 पंकज त्रिपाठी कौंतेय हरदोई (उ प्र)

शीर्षक -आओ योग करें

Image
 शीर्षक -आओ योग करें आओ हम सब योग करें, योग से दूर रोग करें आओ हम सबको जागरूक करें आओ हम 'योग से निरोग' का प्रसार करें आओ हम सब योग करें, योग से दूर रोग करें.....…. योग से हम तन मन को शुद्ध करें पवित्र करें। योग से ज्ञान बढ़ाने का आयाम करें योग से स्वस्थ रहने के लिए प्राणायाम करें आओ हम सब योग करें, योग से दूर रोग करें.....…. योग से दीर्घायु होने का वरदान प्राप्त करें योग से समस्त रोगों का सर्वनाश करें अशुद्ध आहार , आचार का त्याग करें योग महर्षि पतंजलि का गुणगान करें आओ हम सब योग करें, योग से दूर रोग करें.....…. महर्षि पतंजलि के अष्टांग-योग का आव्हान करें योग से आठों अंगों का फरमान करें योग से ही सुंदर,सुदृढ बनने का प्रयास करें योग से ही सफल दिनचर्या करें आओ हम सब योग करें, योग से दूर रोग करें.....…. कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें अपने देह शुद्धि की खातिर व्यायाम करें योगिक क्रिया कलापों से तन/मन को सक्रिय करें अपने साँसों को लेने और छोड़ने अभ्यास करें आओ हम सब योग करें, योग से दूर रोग करें.....…. ज्ञान और विवेक से तन को रोगमुक्त करें ईश प्रदत्त शक्ति साधन से देश को युक्त ...

शीर्षक-मिल्खा सिंह दि ग्रेट फ्लाइंग सिख

Image
 शीर्षक-मिल्खा सिंह  दि ग्रेट फ्लाइंग सिख गोविंदपुरा की धरती पर जन्मा एक सरदार, तिरंगा का मान बढ़ाएगा इतना होगा वो ताकतदार नाम पड़ा उसका मिल्खा, जिसके आगे हर कुछ पड़ जाए फीका खेल में था उनको बहुत ही चस्का, डर था कि कही विभाजन न हो जाये उसका मौका मिला तो दौड़कर दिखाया, चार सौ की सेना दौड़ में वो छठा नम्बर आया बस हो गयी शुरुआत उसके नव जीवन की, चाहत थी कि वो गौरव बढ़ाये ओलम्पिक में भारत की एक बार ही तो वो हार गया, इस बात से वो झकझोर गया फिट वो दौड़ा नही उड़ने लगा, दि ग्रेट फ्लाइंग सिख वो कहलाने लगा स्वर्ण पदकों की करा दी उसने बारिश, यही थी हर भारतवासी की गुजारिश है नमन आशुतोष का ऐसे वीर पुरूष को, जिसने समर्पित किया पूर्ण जीवन अपने वतन को   आशुतोष कुमार,शिक्षक प्राथमिक विद्यालय बन्दीपुर शि०क्षे०-हथगाम,फतेहपुर- (उ०प्र०)

स्नान के दौरान कर्णावती नदी में दो बालिकाएं डूबी,परिवार जनो मे मचा कोहराम*

Image
 *स्नान के दौरान कर्णावती नदी में दो बालिकाएं डूबी,परिवार जनो  मे मचा कोहराम* मिर्ज़ापुर।आज दिनांक 20.06.2021 को समय करीब 12.00 बजे थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत अकोढ़ी ग्राम से कर्णावती नदी में अपने चाचा रोशन शुक्ला के साथ स्नान करने आयी 04 बालिकाएं डूबने लगी । जिनमें से 02 बालिकाओं 1-खुशी पुत्री अभय़ शंकर उम्र करीब-10 वर्ष , 2-सत्या पुत्री अजय शंकर उम्र करीब-07 वर्ष को बचा लिया गया है तथा मन्नू पुत्री अभय शंकर उम्र करीब-07 वर्ष व रूही पुत्री अभय शंकर उम्र करीब -05 वर्ष डूब गई है । मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल व चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस बल मौजूद है, स्थानीय गोताखोरो व नाविकों की मदद से डूबी हुई उपरोक्त दोनो बालिकाओं की तलाश की जा रही है ।

खोया हुआ मोबाइल बरामद कर जीआरपी द्बारा किया गया वापस*

Image
 *खोया हुआ मोबाइल बरामद कर जीआरपी द्बारा किया गया वापस*  मीरजापुर।  जीआरपी पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल यात्री के सुपुर्द किया। संजय नागर पुत्र स्व0 सी.डी. नागर निवासी के 33/15 भाट की गली गोलघर थाना कोतवाली जनपद वाराणसी, जिनका मोबाइल सैमसंग J7  18 फरवरी को महानगरी एक्सप्रेस मे यात्रा के दौरान गुम हो गया था । थाना स्थानीय पुलिस उक्त मोबाइल बरामद कर संजय नागर  को सुपुर्द किया गया । मोबाइल मिलने के उपरान्त संजय नागर  द्वारा थाना जीआरपी मिर्जापुर पुलिस की प्रसंसा किया।

विंध्यधाम में पुलिस द्बारा पंडे की पिटाई गंगा दशहरा पर क्यों*

Image
 *विंध्यधाम में पुलिस द्बारा पंडे की पिटाई गंगा दशहरा पर क्यों*  *सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो*  *मिर्ज़ापुर।*विन्ध्याचल धाम में पुलिस द्वारा पंडा की पिटाई से पंडा पुरोहितों में जबरदस्त आक्रोश हैं। वहीं पुलिस के कार्य शैली पर उठाये जा रहे है सवाल। वीकेंड लॉकडाउन में जमकर उड़ रही है लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां कराए जा रहे हैं मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन जिसके कारण पंडा एवं पुलिस में हो रही है भिड़ंत ।बताया जा रहा है कि कुछ प्रभावशाली पंडा जो पुलिस के ऊपर प्रभाव रखते हैं अपने श्रद्धालुओं को जबरदस्ती मंदिर में दर्शन करवाते हैं जिसको देखकर अन्य पंडा भी अपने श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने के लिए ले जाते हैं जिसको पुलिस रोकने लगती है। पुलिस की इसी दोहरी नीति के वजह से वाद-विवाद एवं मारपीट घटना कारित हो जाती है*।  *आज रविवार को गंगा दशहरा होने के कारण  विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी लेकिन  वीकेंड लॉकडाउन होने की वजह से मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए मनाही था पर कुछ दबंग पंडा जो पुलिस पर अपना प्रभाव जमाये है प्रभाव के बल पर श्रद्धालुओं को द...

स्नान के दौरान कर्णावती नदी में दो बालिकाएं डूबी,परिवार जनो मे मचा कोहराम*

Image
 *स्नान के दौरान कर्णावती नदी में दो बालिकाएं डूबी,परिवार जनो  मे मचा कोहराम* मिर्ज़ापुर।आज दिनांक 20.06.2021 को समय करीब 12.00 बजे थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत अकोढ़ी ग्राम से कर्णावती नदी में अपने चाचा रोशन शुक्ला के साथ स्नान करने आयी 04 बालिकाएं डूबने लगी । जिनमें से 02 बालिकाओं 1-खुशी पुत्री अभय़ शंकर उम्र करीब-10 वर्ष , 2-सत्या पुत्री अजय शंकर उम्र करीब-07 वर्ष को बचा लिया गया है तथा मन्नू पुत्री अभय शंकर उम्र करीब-07 वर्ष व रूही पुत्री अभय शंकर उम्र करीब -05 वर्ष डूब गई है । मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल व चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस बल मौजूद है, स्थानीय गोताखोरो व नाविकों की मदद से डूबी हुई उपरोक्त दोनो बालिकाओं की तलाश की जा रही है ।