शीर्षक-मिल्खा सिंह दि ग्रेट फ्लाइंग सिख

 शीर्षक-मिल्खा सिंह  दि ग्रेट फ्लाइंग सिख



गोविंदपुरा की धरती पर जन्मा एक सरदार,

तिरंगा का मान बढ़ाएगा इतना होगा वो ताकतदार

नाम पड़ा उसका मिल्खा,

जिसके आगे हर कुछ पड़ जाए फीका

खेल में था उनको बहुत ही चस्का,

डर था कि कही विभाजन न हो जाये उसका

मौका मिला तो दौड़कर दिखाया,

चार सौ की सेना दौड़ में वो छठा नम्बर आया

बस हो गयी शुरुआत उसके नव जीवन की,

चाहत थी कि वो गौरव बढ़ाये ओलम्पिक में भारत की

एक बार ही तो वो हार गया,

इस बात से वो झकझोर गया

फिट वो दौड़ा नही उड़ने लगा,

दि ग्रेट फ्लाइंग सिख वो कहलाने लगा

स्वर्ण पदकों की करा दी उसने बारिश,

यही थी हर भारतवासी की गुजारिश

है नमन आशुतोष का ऐसे वीर पुरूष को,

जिसने समर्पित किया पूर्ण जीवन अपने वतन को

 

आशुतोष कुमार,शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय बन्दीपुर

शि०क्षे०-हथगाम,फतेहपुर- (उ०प्र०)

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*