कोविड गाइडलाइन के अनुरूप बनाया गया 7वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस रिपोर्ट क़ामिल हसन
कोविड गाइडलाइन के अनुरूप बनाया गया 7वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस रिपोर्ट क़ामिल हसन
स्योहारा।आज 7वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 32 उ.प्र, वाहिनी एनसीसी धामपुर के कमान अधिकारी कर्नल विशाल कुमार चड्ढा के दिशा निर्देश में योग दिवस मनाया गया।
स्थानीय एमक्यू इंटर कॉलेज में कोविड गाइडलाइन के अंतर्गत जहां कैडेट्स ने अपने घरों में ही योग दिवस मनाते हुए योग किया तो वहीं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मो,यूनुस ने कालेज मेंही अभ्यास करते हुए बताया कि योग से हमारे शरीर के जीवन को ऊर्जा मिलती है,वहीं आरएसपी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा ने भी योग के लाभ पर प्रकाश डालते हुए योग को जीवन का एक मुख्य हिस्सा बनाये रखने की अपील की,उन्होंने कहा कि सदियों से योग मानव जीवन को न सिर्फ दीर्घ आयु बल्कि स्वस्थ जीवन भी देता चला आ रहा है इससे आलस,बीमारी,व तनाव दूर रहते हैं।
इस मौके पर घर से ही योग में सहयोग देने वाले समीर,जीवन,फैज़ान, शिव कुमार,वासु ,अंकित,रविंद्र,ख़ुशी, मुस्कान आदि कैडेट्स की भी भूमिका रही।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Comments
Post a Comment