Posts

स्योहारा-होली पर शांति व्यवस्था हेतू आज कांग्रेस नगराध्यक्ष चो. फहीम उर रहमान के निवास पर मुस्लिम समाज को लेकर एक मीटिंग का आयोजन थानाध्यक्ष द्वारा किया गया,रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 स्योहारा-होली पर शांति व्यवस्था हेतू आज कांग्रेस नगराध्यक्ष चो. फहीम उर रहमान के निवास पर मुस्लिम समाज को लेकर एक मीटिंग का आयोजन थानाध्यक्ष द्वारा किया गया, जहां बोलते हुए नरेंद्र कुमार गोड़ ने कहा कि स्योहारा एक ऐसी प्यारी बस्ती है जहां होली हो या अन्य कोई भी पर्व उसमे मुस्लिम समाज की भागीदारी बहुत सरहानीय होती है ,इसलिए इस होली पर मुस्लिम समाज से पुनः सहयोग व  भागीदारी की अपील थानाध्यक्ष द्वारा की गई। साथ ही चो, फहीम उर रहमान ने भी पूरे समाज से सहयोग व सयंम की अपील की। इस मौके पर नासिर चोधरी,वली उर रहमान,अफजाल चोधरी,याकूब सलमानी,महफूज़ वकील,सहित सेकड़ो लोग शामिल रहे।

कोविड-19 के संक्रमण एवं वैक्सीन से समाज को कैडेट्स ने किया जागरूक रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 कोविड-19 के संक्रमण एवं वैक्सीन से समाज को कैडेट्स ने किया जागरूक  स्योहारा।नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज एवं एमक्यू इंटर कॉलेज मे 32 यूपी बीएन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विशाल चड्डा के दिशा निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं कोविड 19 की वैक्सीन के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक किया गयाl एनसीसी कैडेट्स ने सोशल डिस्टेंस, मास्क के उपयोग तथा कोविड-19 की डोज के लगवाने पर विशेष जोर दिया उधर लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा ने कहा कि हम सभी को शासन एवं प्रशासन के द्वारा बनाए हुए नियमों से अवगत होना चाहिए तथा उनका भली-भांति पालन भी करना चाहिए तभी हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं,  लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी ने बताया जब हम जागरूक  होंगे तभी इस भयावह बीमारी को हराया जा सकता है और एक दिन हमारा देश कोविड-19 से मुक्त होगा lइस अवसर पर लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी,एनएसएस प्रभारी मधुबाला शर्मा, एनएसएस प्रभारी विरेंद्र कुमार अंडर अफसर ऋषभ कुमार, अंडर अफसर हर्ष राजपूत, कैडेट शौर्य कौशिक, हिमांशु कुमार, कैडेट अजय कुमार,...

स्योहारा।रामलीला मैदान व मिल के निकट खाली पड़ी नगरपालिका की बेशकीमती ज़मीन पर कब्जाधारियों की नज़र बरसो से है रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 स्योहारा।रामलीला मैदान व मिल के निकट खाली पड़ी नगरपालिका की बेशकीमती ज़मीन पर कब्जाधारियों की नज़र बरसो से है इसी क्रम में बीती रात भी कुछ लोगो द्वारा जेसीबी व डम्पर लगाकर उक्त ज़मीन को खुर्द बुर्द करने की कोशिश को सूचना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी एपी पाण्डे ने विफल कर दिया,हालांकि इओ के पहुंचते ही सभी लोग अपनी मशीनरी लेकर फरार हो गए,लेकिन ठेकेदार की शिनाख्त सुरेंद्र पुत्र विजयपाल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए इओ ने बताया की उक्त ज़मीन खसरा नम्बर 2726 में तालाब के रूप में दर्ज है जिस पर कुछ लोग बुरी नियत से काम(खनन) कर रहे थे लेकिन हमारे आते ही सभी भाग निकले उक्त घटना को आलाधिकारियों के संज्ञान में  देकर आरोपियों पर कार्यवाह की मांग की जाएगी।इस मौके पर जेई सागर,ओमप्रकाश आदि भी मौजूद रहे

शराबी चार युवकों ने एक युवक को उतारा मौत के घाट

Image
 *शराबी चार युवकों ने एक युवक को उतारा मौत के घाट                                                                                                                   आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर बेला में शराब के नशे में धुत चार ग्रामीणों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज करली है। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर बेला निवासी सौरभ उर्फ भीम 30 वर्ष शुक्रवार की रात्रि लगभग दस बजे घर के बाहर टहल रहा था।आरोप है कि तभी शराब के नशे में धुत होकर गांव के ही रहने...

पत्रक बांटकर बताए सरकार के काम

Image
 *पत्रक बांटकर बताए सरकार के काम                                                आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*  प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपाई कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच गए। शहर में सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमपाल सिंह, मनोज शर्मा, नन्ही, कुशाल जैन, विशाल गुप्ता, अजय कुमार, आशीष गर्ग, आलोक गुप्ता, संजीव कुमार, ललित आदि ने टोली बनाकर कोटला सेक्टर पर बूथ नंबर 175, 176, 194, 195, व रहमानिया सेक्टर के बूथ नंबर 178,  179, 180 पर योगी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पत्रक वितरण कर योगी सरकार की उपलब्धि  बताई गई। मनोज शर्मा ने बताया कि योगी सरकार ने किसानों के लिए ऋणमा़फी, उचित एमएसपी का भुगतान, फसल ऋण वितरण, चीनी मिलों का आधुनिकीकरण उसके साथ निराश्रित गोवंश के लिए आश्रय स्थल, ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिये आवास योजना, शौचालयों के निर्माण, घरों में निश...

किसानो ने किया रोड जाम।

Image
 किसानो ने किया रोड जाम। नूरपुर- भारतीय किसान युनियन के भारत बन्द के आह्वान पर किसानो ने नूरपुर मे झंडा चौक पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने मे पहुँचे आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी जी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की सरकार यह काले कृषि कानून लागू करके  पूंजीपतियों को किसान की जमीन का मालिक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी हर प्रकार से किसानो के साथ है । धरना प्रदर्शन करने वालो मे। मुन्ने प्रधान जी, नरेश चौधरी, लवी चौधरी, पुष्पेन्द्र सिंह, सोमनाथ सिंह, कुलवीर सिंह आदी उपस्थित रहे।

होली पर सजे बाजार, चिप्स और पापड़ की भरपूर है माँग

Image
 *होली पर सजे बाजार, चिप्स और पापड़ की भरपूर है मांग                                      आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*  आधुनिकता की दौड़ में रंगों के पर्व होली का उत्साह अब पूरी तरह से जोर नहीं पकड़ रहा है। इस त्योहार को लेकर जो घर-घर में तैयारियां होती थीं अब समय के अभाव में अरुचि के कारण चंद घरों तक ही सिमट कर रह गई है। ऐसे में गुजियां, पापड़, चिप्स, बेसन के सेव, मठरी की दुकानें बाजारों में सज गई हैं। होली से पंद्रह दिन पहले ही बुजुर्ग महिलाएं अपने-अपने घरों में आलू के चिप्स, पापड़ व अन्य सामान बनाती थीं। नई महिलाओं में इस ओर रुचि नहीं है। यही कारण है कि अब लोग बाजारों से रेडीमेड सामान खरीदते हुए इन परंपराओं का निर्वाहन कर रहे हैं।नमकीन भी बाजारों में 120 रुपया प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। जिस हिसाब से दुकानें सजी हैं।  इधर अनिता रानी का कहना है कि उनके समय में होली के पंद्रह दिन पहले ही घर-घर में तैयारियां होती थीं। आस-पास की महिलाएं भी इसमें हाथ बंटवाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं ह...

बिजनौर में पंचायत चुनाव की वोटिंग दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होगी, जानिए किस जिले में कब है पंचायत चुनाव

Image
 बिजनौर में पंचायत चुनाव की वोटिंग दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होगी,   जानिए किस जिले में कब है पंचायत चुनाव   3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया, दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन, तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा नामांकन, चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा नामांकन  15 अप्रैल को पहले चरण में इन 18 जिलों में मतदान, सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, बरेली, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर जौनपुर और भदोही में होगा मतदान  19 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़.  26 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान, शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बारा...

महान कवयित्री महादेवी वर्मा जी को जन्म दिवस पर शत शत नमन

Image
 महान कवयित्री महादेवी वर्मा जी को जन्म दिवस पर शत शत नमन मैं भी किताबों में छपना चाहता हूँ सबके दिल की बात कहना चाहता हूँ क्या खुदा मुक्कमल करेगा मेरा ये सफर क्यों कि इस कलम से अपनी पहचान लिखना चाहता हूँ रचनाकार-अरुण चक्रवर्ती

धूमधाम से निकाला रंग एकादशी जुलूस

Image
 *धूमधाम से निकाला रंग एकादशी जुलूस                                                            आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* एकादशी पर्व के साथ ही होली की मस्ती का आगाज हो गया। नगर में एकादशी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस में विभिन्न प्रकार की झाकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रंगों की मस्ती में हुरियारे सराबोर नजर आए और एक दूसरे को रंगते रहे।  नगर में एकादशी के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दया विहार में पूजा-अर्चना व हवन के बाद जुलूस का आरंभ हुआ। सबसे आगे हनुमान जी का झंडा (घोडे पर, फिर चार ढोल, गणेश जी, राधा कृष्ण की झांकी पुष्प वर्षा वाली, डीजे हुरियारो के लिए, देशभक्ति की झांकी व डी जे के साथ, 4 घोड़े नृत्य करने वाले व डीजे (आकर्षक  प्रस्तुति), भोले की बरात, श्री राम जी की झांकी  सहित अन्य प्रकार की झाकियां आक...

चांदपुर - जलीलपुर बस संचालन

Image
 *चांदपुर - जलीलपुर बस संचालन                                                           आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* जलीलपुर क्षेत्र में चांदपुर जलीलपुर बिजनौर से होते हुए रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे रोडवेज बस गुब्बारों से सजी धजी हुई, बस चांदपुर की और से आकर जलीलपुर ब्लॉक चौराहे पर रुकी। बस के शीशे के पास प्लेट पर लिख रहा था, चांदपुर जलीलपुर, दतियाना, बिजनौर हरिद्वार को पढ़कर लोगों ने ड्राइवर से मालूम किया। ड्राइवर संदीप कुमार ने बताया कि यह बस चांदपुर से प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे चलेगी। 7:15 बजे जलीलपुर ब्लॉक पर पहुंचेगी। उसके बाद खानपुर, दतियाना स्टॉप लेने के बाद वापस आएगी। दत्तियाना से सवारी भरकर खानपुर, जलीलपुर, छाछरी मोड़, गंज, बिजनौर से होते हुए हरिद्वार को जाएगी। चांदपुर से बस का संचालन शुरू होने से जलीलपुर क्षेत्र के लोगों को सुबह सवेरे बिजनौर, हरिद्वार जान...

स्योहारा।आने वाले होली के पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाने की अपील के लिए आज थाना प्रागण में अमन कमेटी की मीटिंग का आयोजन हुआ रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 स्योहारा।आने वाले होली के पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाने की अपील के  लिए आज थाना प्रागण में अमन कमेटी की मीटिंग का आयोजन हुआ रिपोर्ट क़ामिल हसन ।मीटिंग की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गोड़ व संचालन हाजी इक़बाल रूमानी ने किया। मीटिंग में चेयरमैन अख्तर जलील,इओ एपी पाण्डे,नेपाल सिंह,विनीत देवरा,राजू,अरुण कुमार वर्मा,एमआर पाशा के  अलावा ,डॉ वीरेंद्र पुष्पक,डॉ बिनीत देवरा,बदर खान,राजू अरोड़ा, चो,फहीम उर रहमान,डॉ नेपाल सिंह,शेंकि रस्तौगी, आदि ने भी अपने विचार रखते हुए होली को शांति केसाथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही मीटिंग में एमआर पाशा,मास्टर खुर्शीद,आमिर उमर, फरहा,तनवीर,आयान, वसीम उर्फ बब्ली, अमित शर्मा,सलीम टाइगर, नीटू जोशी, सहित सेकड़ो लोग शामिल रहें। साथ ही एसआई दिनेश चोहान, एसआई हरेंद्र सिंह,के अलावा समस्त पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि ।आयुष चौहान

Image
 भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि ।आयुष चौहान स्योहारा प्रहरी संवाददाता अपने विधानसभा क्षेत्र के मंडल गौहावर में पंचायत वार्ड संख्या-37 पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहा । युवाओं को 4 साल बेमिसाल योगी सरकार की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए युवाओं को अपने बूथ पर मज़बूती से पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में ज़िला मन्त्री युवा मोर्चा विनय चौहान,जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश मुनीम जी , पंचायत चुनाव ब्लॉक प्रभारी निपेन्द्र चौधरी जी , वार्ड संयोजक सर्वेश कुमार,सैक्टर संयोजक राज बहादुर सिंह , मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रवीण गुज़र , तुषार गौड़,अशोक लोड जी , राघव प्रताप सिंह व अन्य युवा साथी उपस्थित रहे ।।

होली की फुहार

Image
 होली की फुहार  घर घर ब्याह रचाए बसंत । अब तक नहीं आएं मेरे कंत।। गदराई  गेहूँ  की  बाली । आई बसंती फूलों पर लाली।। फूली सरसों रसवंती मधुशाला । पीता पलाश मधुरस  घट प्याला ।। सुरभित सुगंध होली की हाला । तक -धिना -धिन नाचती बाला ।। बड़ी निराली होली की फुहार । प्रेम मोहब्बत भाई चारे का त्योहार ।। रत्ना वर्मा  धनबाद -झारखंड

ग्रामीण बेरोजगार युवक युवतियों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से मिलेगा रोजगार रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
 ग्रामीण बेरोजगार युवक युवतियों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से मिलेगा  रोजगार रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा : स्योहारा ब्लॉक के डबाकरा हाल में सीएससी वीएलई की एक ब्लॉक स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया।  नसीम अहमद जिला प्रबन्धक, सीएससी-एसपीवी ने बताया कि सीएससी द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार प्रदान कराने हेतु सीएससी ग्रामीण नौकरी आरंभ किया गया है। जो ग्रामीण बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार प्राप्त करने के लिये एक आसान प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा, कोई भी युवक-युवती अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। अभी इसमें 3 जॉब रोल शुरू किए गए हैं (सिलाई ऑपरेटर, डिलीवरी एग्जेक्युटिव एवं कस्टमर एग्जीक्यूटिव)। महेंद्र कुमार जिला समन्वयक, सीएससी-एसपीवी, बिजनौर ने मीटिंग में उपस्थित वीएलई को आयुष्मान कार्ड, बिजली बिल, डीजीपे, बैंकमित्र, इन्सुरेंस, रेल टिकट, सीएससी कैडेट्स, सीएससी ग्रामीण ई स्टोर, सीएससी ओलयम्पियाड, सीएससी एकेडमी आदि सेवाओं की विस्तरित जानकारी प्रदान की गई। मीटिंग में मोहित कुमार, मनित प्रताप सिंह, महताब आलम, नकुल कुमार, जितेंद्...

आठ साल पूर्व बिछड़े हुए बेटे को उप निरीक्षक ओमकार सिंह ने उसके माँ-बाप से मिलाया रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
आठ साल पूर्व बिछड़े हुए बेटे को उप निरीक्षक ओमकार सिंह ने उसके माँ-बाप से मिलाया रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा। निवासी नदीम उर्फ साहिल पुत्र सलाउद्दीन निवासी अलादीनपुर अकबरी मस्जिद के पास स्योहारा जो कि आठ साल पूर्व घर से कही चला गया था। काफ़ी तलाशने के बावजूद भी उसका कही पता नहीं चल सका नदीम उर्फ साहिल की माँ शहनाज व उसके पिता सलाउद्दीन का रो-रो कर बुरा हाल था। वह दोनों अपने बेटे को खोजने में दिन-रात जुटे हुए थे। एक दिन उन्होंने अपने बेटे नदीम उर्फ साहिल के खोए जाने की बात पत्रकार फ़ज़ल अन्सारी से कही। उनकी दुख भरी दास्तान सुनकर उन्के खोए हुए बेटे को ढूंढकर उनसे मिलाने का आस्वासन देते हुए उन्हें पुलिस थाने अपने साथ लेगए। थाने पहुँचकर पुलिस के आगे खोए हुए बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई। मौके पर मिले थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ ने शहनाज व उसके पति सलाउद्दीन को पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि आपके खोए हुए बेटे को तत्काल ढूंढने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आगे थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ ने अपने सबसे अधिक विश्वसनीय उप निरीक्षक व बुढ़नपुर चौकी प्रभारी ओमकार सिंह को उसके माँ-बाप से उनके खोए हुए बेटे ...

40 नवविवाहित जोड़ों ने लिए सात फेरे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह रिपोर्ट क़ामिल हसन

Image
40 नवविवाहित जोड़ों ने लिए सात फेरे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह रिपोर्ट क़ामिल हसन   स्योहारा।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों ने विवाह बंधन में बंध कर एक नए जीवन की शुरुआत की । सोमवार को एक बैकट हाल मे मुख्यमंत्री सामूहिक सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 33 हिन्दू नवविवाहित जोड़ों ने जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में बांधा गया ।पुरोहित कारण करण सिंह और बुध सिंह राणा द्वारा मंत्र उच्चारण एवं समस्त हिंदू क्रियाओं से विवाह संपन्न कराए ।विवाह कार्यक्रम में 7 मुस्लिम जोड़ों को मुस्लिम रीति रिवाज से मौलाना ने निकाह की रसम अदा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु ने सामूहिक विवाह योजना में लोगों से भागीदारी कर लाभ का आह्वान किया ।सोमवार को स्थानीय एक बैंकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को आयोजित किया गया ।जिसमें क्षेत्र के 33 हिन्दू और 7 मुस्लिम युवकों व युवतियों ने भाग लिया ।जिन्हें सरकार की ओर से 35₹35 हजार का चेक पंद्रह ₹पंद्...

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पार्टी को मिलेगी और मजबूती-उबेद रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार

Image
 प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पार्टी को मिलेगी और मजबूती-उबेद रिपोर्ट क़ामिल हसन व नितेश कुमार स्योहारा।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष   स्वतंत्रदेव् सिंह के दौरे को पार्टी की मज़बूती बताते हुए भाजपा के युवा नेता एवं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के बेहद नज़दीकी इंजी, उबेद उर रहमान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी के दौरे से क्षेत्र में पार्टी को एक नई  मज़बूती और ऊर्जा मिली है,उबेद ने आगे कहा कि भाजपा ही केवल निष्पक्ष और विकासी पार्टी है जिसमे हर वर्ग की उन्नति है देश का विकास है।प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के दौरान उबेद उर रहमान ने न सिर्फ उनका भव्य स्वागत किया बल्कि सभी कार्यक्रमों में उनके साथ रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

शहर बिजनौर कोतवाली पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठे

Image
 ब्रेकिंग ..बिजनौर  शहर बिजनौर कोतवाली पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता  धरने पर बैठे स्योहारा प्रहरी संवाददाता पुलिस ने किसानों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने पर  लिया हिरासत में रिहाई की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता बैठे धरने पर

बिजनौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे

Image
 बिजनौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे स्योहारा प्रहरी संवाददाता उत्तर प्रदेश। बिजनौर। जनपद में सोमवार को किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाए। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का काफिला शहर से निकल रहा था इसी दौरान किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसानों को शांत किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को स्योहारा मार्ग स्थित प्रियंका मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि योगी और मोदी हैं तो सब मुमकिन है। आज विदेशों में देश का डंका बज रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में गुंडई खत्म हो गई है और गुंडे या तो प्रदेश को छोड़ रहे हैं या फिर ऊपर पहुंच...