कोविड-19 के संक्रमण एवं वैक्सीन से समाज को कैडेट्स ने किया जागरूक रिपोर्ट क़ामिल हसन
कोविड-19 के संक्रमण एवं वैक्सीन से समाज को कैडेट्स ने किया जागरूक
स्योहारा।नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज एवं एमक्यू इंटर कॉलेज मे 32 यूपी बीएन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विशाल चड्डा के दिशा निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं कोविड 19 की वैक्सीन के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को जागरूक किया गयाl एनसीसी कैडेट्स ने सोशल डिस्टेंस, मास्क के उपयोग तथा कोविड-19 की डोज के लगवाने पर विशेष जोर दिया उधर लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा ने कहा कि हम सभी को शासन एवं प्रशासन के द्वारा बनाए हुए नियमों से अवगत होना चाहिए तथा उनका भली-भांति पालन भी करना चाहिए तभी हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं, लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी ने बताया जब हम जागरूक होंगे तभी इस भयावह बीमारी को हराया जा सकता है और एक दिन हमारा देश कोविड-19 से मुक्त होगा lइस अवसर पर लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा लेफ्टिनेंट मोहम्मद यूनुस चौधरी,एनएसएस प्रभारी मधुबाला शर्मा, एनएसएस प्रभारी विरेंद्र कुमार अंडर अफसर ऋषभ कुमार, अंडर अफसर हर्ष राजपूत, कैडेट शौर्य कौशिक, हिमांशु कुमार, कैडेट अजय कुमार, दीपक कुमार,अनुज कुमार, निखिल कुमार, हर्ष राजवंश, निशांत चिकारा, दीपांशु,ख़ुशी, मुस्कान,मानसी,अंशिका, समीर आदि कैडेट्स उपस्थित रहेl

Comments
Post a Comment