स्योहारा।रामलीला मैदान व मिल के निकट खाली पड़ी नगरपालिका की बेशकीमती ज़मीन पर कब्जाधारियों की नज़र बरसो से है रिपोर्ट क़ामिल हसन
स्योहारा।रामलीला मैदान व मिल के निकट खाली पड़ी नगरपालिका की बेशकीमती ज़मीन पर कब्जाधारियों की नज़र बरसो से है
इसी क्रम में बीती रात भी कुछ लोगो द्वारा जेसीबी व डम्पर लगाकर उक्त ज़मीन को खुर्द बुर्द करने की कोशिश को सूचना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी एपी पाण्डे ने विफल कर दिया,हालांकि इओ के पहुंचते ही सभी लोग अपनी मशीनरी लेकर फरार हो गए,लेकिन ठेकेदार की शिनाख्त सुरेंद्र पुत्र विजयपाल के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए इओ ने बताया की उक्त ज़मीन खसरा नम्बर 2726 में तालाब के रूप में दर्ज है जिस पर कुछ लोग बुरी नियत से काम(खनन) कर रहे थे लेकिन हमारे आते ही सभी भाग निकले उक्त घटना को आलाधिकारियों के संज्ञान में देकर आरोपियों पर कार्यवाह की मांग की जाएगी।इस मौके पर जेई सागर,ओमप्रकाश आदि भी मौजूद रहे


Comments
Post a Comment