40 नवविवाहित जोड़ों ने लिए सात फेरे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह रिपोर्ट क़ामिल हसन

40 नवविवाहित जोड़ों ने लिए सात फेरे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सात मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह रिपोर्ट क़ामिल हसन 


 स्योहारा।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों ने विवाह बंधन में बंध कर एक नए जीवन की शुरुआत की ।


सोमवार को एक बैकट हाल मे मुख्यमंत्री सामूहिक सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 33 हिन्दू नवविवाहित जोड़ों ने जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में बांधा गया ।पुरोहित कारण करण सिंह और बुध सिंह राणा द्वारा मंत्र उच्चारण एवं समस्त हिंदू क्रियाओं से विवाह संपन्न कराए ।विवाह कार्यक्रम में 7 मुस्लिम जोड़ों को मुस्लिम रीति रिवाज से मौलाना ने निकाह की रसम अदा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु ने सामूहिक विवाह योजना में लोगों से भागीदारी कर लाभ का आह्वान किया ।सोमवार को स्थानीय एक बैंकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को आयोजित किया गया ।जिसमें क्षेत्र के 33 हिन्दू और 7 मुस्लिम युवकों व युवतियों ने भाग लिया ।जिन्हें सरकार की ओर से 35₹35 हजार का चेक पंद्रह ₹पंद्रह हजार के उपहार भेंट किए ।कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेंद्र प्रजापति ,धर्मेंद्र प्रजापति ,विनीत देवरा डॉक्टर, नेपाल सिंह ,मनोज कुमार राणा ,बदर खान ,खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार, एडीओ आशीष कुमार, समाज कल्याण विभाग अधिकारी अरुण कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी दीपचंद ,माधव राणा, विपुल कुमार, विवेक कुमार, दीपक ,कविराज सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत दिनेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में नवविवाहित युवक व युवतियों के परिजनों व क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,


Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*