तपती गर्मी के बीच स्योहारा पुलिस ने पिलाया राहगीरों को मोहब्बत का शर्बत

 तपती गर्मी के बीच स्योहारा पुलिस ने पिलाया राहगीरों को मोहब्बत का शर्बत


स्योहारा।भीषण गर्मी और तपती दोपहर के बीच आज स्योहारा पुलिस ने एक नेक काम को अंजाम देते हुए से सैकड़ों राहगीरों को मोहब्बत का शर्बत पिलाते हुए एक अच्छा संदेश समाज को दिया ।

हेड मौर्य सुधीर सिंह जादौन और एस आई प्रमोद के सौजन्य से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पुलिस द्वारा आयोजित हुए इस नेक काम से आमजन में आपसी प्रेम और भाईचारे का एक खास संदेश जाएगा तो साथ ही धूप से बेहाल राहगीरों को प्यास और गर्मी से राहत भी मिलेगी उन्होंने सभी से इस तरह के कार्यक्रम करते रहने की भी अपील की।

इस मौके पर हेड  मौर्य सुधीर सिंह जादौन , एस आई प्रमोद के अलावा समस्त स्टाफ भी शामिल रहा।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच