सड़क हादसे में जान लेने वाले के विरुद्ध हुआ अभियोग दर्ज

 सड़क हादसे में जान लेने वाले के विरुद्ध हुआ अभियोग दर्ज



 स्योहारा। गत दिनों पूर्व सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई थी जिसके परिजनों द्वारा तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है, प्राप्त समाचार के अनुसार विरेश पुत्र कुर्नु निवासी कोहरा पोस्ट गढीखनपुर थाना इस्लामनगर तहसील बिस्ली जिला बदायूं ने तहरीर में बताया था कि 05.03.2024 को मेरा भाई बोनी व मेरा चचेरा भाई


पूरन पुत्र महावीर सिंह जो की मोटर साईकल से किसी कार्य से हरिद्वार जा रहे थे जब इनकी मोटर साईकिल सहसपुर चौकी के पास थानाक्षेत्र स्योहारा जनपद बिजनौर में पहुची तो किसी अज्ञात वाहन ने इनकी मोटर साईकिल को टक्कर मार दी जिसे मेरे भाई बोनी की मृत्यु हो चुकी है और मेरे चचेरे भाई पूरन कासमोस हस्पिटल मुरादाबाद में भर्ती है. पुलिस ने मामले में अभियोग दर्ज कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।