स्योहारा I जीजा द्वारा अपने बृद्ध साले की हत्या करने की गलत सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया I

 स्योहारा I जीजा द्वारा अपने बृद्ध साले की हत्या करने की गलत सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच  गया I


मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की बृद्ध की मौत बीमारी के चलते हुयी पाया गया I 

थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी तरुण त्यागी पुत्र शिवकुमार त्यागी का 50 वर्षीय साला विकास त्यागी पुत्र संतोष त्यागी निवासी अमरोहा जो कि पूरी तरह से मानसिक रूप से बीमार था पिछले दस वर्षों से ग्राम महमूदपुर में ही अपने जीजा तरुण के घर रह रहा था I विकास त्यागी काफी समय से बीमार चल रहा था I बृहस्पतिवार की शाम विकास की मौत हो गयी | विकास के एक दूर के रिस्तेदार ने पुलिस को फोन कर विकास की हत्या की सूचना दी I पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की तो सूचना फर्जी निकली I थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि विकास की हत्या की सूचना नहटौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा दी गयी थी जो कि गलत सूचना थी I किसी के द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है I आज मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है बावजूद इसके गांव भर में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।