शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का महिला ने लगाया आरोप थाने में दी तहरीर पुलिस ने किया मामला दर्ज

 शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का महिला ने लगाया आरोप थाने में दी तहरीर पुलिस ने किया मामला दर्ज 


स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मेवाजट निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि नूरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला शावेज़ पुत्र साबिर कुरेशी करीब 4 साल से शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है। 


महिला ने आरोप लगाया है कि शावेज ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई है। महिला का कहना है कि जब उसे इस बात का पता चला तो उसने शावेज़ से वीडियो को डिलीट करने और शादी करने का शावेज़ पर दबाव बनाया तो शावेज ने उसको धमकी दी कि यदि तूने पुलिस से उसकी शिकायत की तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 


पुलिस ने महिला से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी शावेज़ के विरुद्ध रेप का मामला दर्ज किया है। 


थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच