सहसपुर।कांग्रेस के सहसपुर नगराध्यक्ष चांद चोधरी के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिन को सादगी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया।
सहसपुर।कांग्रेस के सहसपुर नगराध्यक्ष चांद चोधरी के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिन को सादगी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया।
इस मौके पर बोलते हुए चांद चोधरी ने कहा कि ये बेहद खास पल है कि आज कांग्रेस राहुल और प्रियंका जैसे दो मज़बूत स्तम्भ पर टिकी हुई है और पार्टी को और भी ज़्यादा शक्ति और ऊर्जा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और उसमें प्रियंका गांधी की मौजूदगी से मिल रही है ,उन्होंने प्रियंका को इंदिरा गांधी का अक्स बताते हुए देश का भविष्य भी बताया।
इसके अलावा कार्यक्रम में एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू सिंह डूंगर की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गई।
इस मौके पर निक्कू चोधरी,आसिफ कुरेशी,भूरे ठेकेदार आदि भी मौजूद रहे।
...................................
Comments
Post a Comment