स्योहारा। गुरुवार को नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित कुरी हाउस में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 51 वा जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया

 स्योहारा। गुरुवार को नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित  कुरी हाउस में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 51 वा जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया


गया। समाचार के अनुसार कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष चौधरी फहीम उर रहमान ने प्रियंका गांधी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि जब से प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनकर कमान संभाली है तब से लगातार कांग्रेस पार्टी का जनाधार ओर बढ़ा है। वही प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस युवा नेता हाजी नासिर चौधरी ने प्रियंका गांधी की लम्बी आयु की प्रार्थना करते हुए कहा कि आज जिस तरीके से राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा देश के अनेक हिस्सों में लगातार निकली जा रही है, यात्रा में अपने भाई राहुल गांधी का भरपूर सहयोग करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का काम पूर्ण निष्ठा से कर रही है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में देशवासी जुड़ रहे हैं। जिससे यह साफ प्रतीत हो रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपनी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और देश में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबों पर अत्याचार करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंके गी।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत