मुख्य जिला शिक्षाधिकारी की पदोन्नति पर शिक्षक संघ(प्रगतिशील) दी बधाई

 मुख्य जिला शिक्षाधिकारी की पदोन्नति पर शिक्षक संघ(प्रगतिशील) दी बधाई


----------------------------------------------------------------

सिरोही(राजस्थान) - राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत की पदोन्नति संयुक्त निदेशक पद पर होने पर साफा एवं माल्यार्पण कर बधाई दी ।

राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संगठन के जिलामंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत की पदोन्नति संयुक्त निदेशक पद पर होने से संगठन की ओर से मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने साफा एवं माल्यार्पण कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत ने संगठन का आभार व्यक्त किया । प्रतिनिधिमंडल में सभाध्यक्ष भगवत सिंह देवडा एवं जिलाध्यक्ष देवेश खत्री उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।

स्वास्थ शिविर में की जांच