शीर्षक - तुमको बदनाम करेगी

 शीर्षक - तुमको बदनाम करेगी 


------------------------------------------------------

तुमको बदनाम करेगी, हरकतें ऐसी तुम्हारी।

तेरी दुश्मन है सच में, आदतें बुरी तुम्हारी।।

तुमको बदनाम करेगी---------------।।


बचाने को तेरी इज्जत, रहा खामोश अब तक।

तुमको बर्बाद करेगी, हसरतें ऐसी तुम्हारी।।

तुमको बदनाम करेगी----------------।।


कौन है यहाँ वह ऐसा, सितम जो तुम्हारे सहे।

सजा सच तुमको देगी , मुझसे नफरत तुम्हारी।।

तुमको बदनाम करेगी---------------।।


मैंने तो बहुत निभाई, वफ़ा जो भी की तुमसे।

तुमको तन्हा करेगी, बगावत मुझसे तुम्हारी।।

तुमको बदनाम करेगी----------------।।


कोई भी मरता नहीं है, किसी की अर्थी के संग।

किश्ती तेरी ले डूबेगी, महफिलें ऐसी तुम्हारी।।

तुमको बदनाम करेगी---------------।।




शिक्षक एवं साहित्यकार- 

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

स्वास्थ शिविर में की जांच