बुलंदी साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित हुआ गढ़वाल मंडल का सबसे बड़ा काव्य सम्मेलन

 बुलंदी साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित हुआ गढ़वाल मंडल का सबसे बड़ा काव्य सम्मेलन


----------------------------------------------------------

  पिण्डवाड़ा(राजस्थान)-  बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति पंजीकृत राष्ट्रीय स्तर की गढ़वाल मंडल शाखा द्वारा 11दिसम्बर को द्वितीय शाखीय  वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।                                                     

       कार्यक्रम की सूचना बुलंदी के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा द्वारा प्रेषित की गई l इस कार्यक्रम के आयोजक के रूप में संस्था की चमोली जिला प्रभारी सुरभि खनेडा़ तथा सह आयोजक अक्षिता रावत रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कुलदीप गैरोला मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा रावत (सी.डब्लू.सी.) मेम्बर श्री नरेन्द्र भारती(सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।                        

             मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में ममता नेगी, कुसुमलता डिडोयाल, ज्योति कपरूवाण, राखी चौहान, धनपति शाह, ममता शाह, कैलाश उप्रेती, श्रुति तिवारी, कार्तिक तिवारी,आन्या चौहान, संगीता बिष्ट वंश खनेड़ा,आयुष भारती,ऋतु नेगी,प्रतिभा पोखरियाल,अनीशा रावत,ने अपनी कविताओं से समां बांधा। इससे पहले नवम्बर माह में संस्था द्वारा रूद्रपुर शहर में उत्तराखंड का सबसे बड़ा काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें देशभर से आए 300कलमकारो ने अपना काव्य पाठ किया। जिसमें 47देशो के हिन्दी कवियों ने अपना काव्य पाठ किया। बताते चलें कि पिछले वर्ष 207घंटे तथा इस वर्ष 370घंटे अनवरत कवि सम्मेलन करवाकर दो बार विश्व रिकॉर्ड के रूप में इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है।  बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है जिसका उद्देश्य सभी प्रतिभावान नवोदित कलमकारों को मंच प्रदान करना है जिसके लिए संस्था निरन्तर निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत