स्योहारा।कस्बे के चाहमुखी विकास को अपनी प्राथमिकता मानने वाले चैयरमैन अख्तर जलील के पुत्र इमरान अख्तर ने आज वार्ड 9 से अपने पार्टी की ओर की बतौर सभासद प्रत्याशी की घोषणा करते हुये कहा

 स्योहारा।कस्बे के चाहमुखी विकास को अपनी प्राथमिकता मानने वाले चैयरमैन अख्तर जलील के पुत्र इमरान अख्तर ने आज वार्ड 9 से अपने पार्टी की ओर  की बतौर सभासद प्रत्याशी की घोषणा करते हुये कहा


कि हम इस बार भी विकास के लिए जनता के बीच आये है हम बिरादरी वाद मौहल्लेवाद की राजनीति नही करते हम जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए मैदान मे है तथा बिजली पानी सफाई के अलावा शिक्षा चिकित्सा की सौगात हर वार्ड को देना हमारी प्राथमिकता रहेगी ! इस मौके पर पिछले बार पूर्व घोषित प्रत्याशी गय्यूर चौधरी ने कहा कि चूंकि वार्ड पिछड़ी जाति महिला के लिए रिजर्व हो गया है इसलिए हमने बतौर प्रत्याशी हाजी उमर फाऱूख उर्फ गुडडू की पत्नी आसिया खातून को बतौर सभासद उम्मीदवार बनाने का मशवरा किया है हाजी उमर फारूख ने वार्ड वासियो से अपील की कि आप लोगो के वोट ओर सपोर्ट के जरिये कामयाबी मिलने पर हम वार्ड के लिए चैयरमैन अख्तर जलील के विकास कार्यों की जनता के लिए बेहतरीन ढंग से व्यवस्था कराई जायेगी ! जनता से अपील करते हुये कहा कि इमरान अख्तर ने वार्ड 9 से भरोसा जताया वो मुझ पर नही आप वार्ड वासियो की सपोर्ट व दुआओ पर जताया है आप लोग मुझे ओर चैयरमैन अख्तर जलील को कामयाब करके कस्बे मे तरक्की के लिए अपने बहुमूल्य वोट व दुआओ से सहयोग दे ! इस मौके पर हाजी खालिद, खलील, तनवीर चौधरी, महताब सैफी, दानिश ,मरगूब, सद्दाम, रिसालत, रऊफ, गुल्लु, शमीम, नसीम फिरासत, राजा, नाजिम साहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे !

................................... .......

Comments