खाना पूर्ति करते हुए सेकड़ो वाहनों में से एक अवेध खनन वाले वाहन को किया गया सीज, धंधा बादस्तूर जारी

 खाना पूर्ति करते हुए सेकड़ो वाहनों में से एक अवेध खनन वाले वाहन को किया गया सीज, धंधा बादस्तूर जारी



स्योहारा  हर रोज़ उत्तराखंड से नगर में रेत,बजरी और  अन्य प्रतिबंधित खनिजों का खनन करके नगर से गुजरने वाले ओवरलोड सेकड़ो वाहनों में से एक  वाहन को एसडीएम व सीओ ने किया सील।उसके बाद भी धंधा है बादस्तूर जारी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार को उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी ईंदु सिद्धार्थ व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत रात दिन सेकड़ो ओवरलोड अवेध खनन के वाहनों में से केवल एक ट्रक सीज़ किया गया।

 ज़्यादा जानकारी देते हुए उप जिला अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आला अधिकारियों के आदेश अनुसार लगातार अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज एक ओवरलोडेड रेत बजरी से भरा हुआ एक  ट्रक पकड़ा गया तो कागज दिखाने में असमर्थ रहे ट्रक को सीज कर दिया गया है साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा यदि क्षेत्र में कोई भी गैर कानूनी कार्य होता है उस की सूचना तत्काल रूप से मुझे दे ओर थाना प्रभारी को दें ऐसे लोगों पर कार्यवाई ज़रूर की जाएगी वही पुलिस क्षेत्र अधिकारी ईंदू सिद्धार्थ ने बताया है कि ओवरलोड और अवैध खनन की जानकारी मिल रही थी इसी को लेकर आज सुबह से ही अभियान चलाया जा रहा था अभियान के तहत एक ट्रक पकड़ा गया है जिस को सील किया गया है और यह अभियान लगातार ऐसे ही चलाया जाएगा नगर व क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे नगर की शांति व्यवस्था बनाने के लिए कानून का राज स्थापित करने के लिए सभी अवैध कार्य करने वालों पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी बताते चलें कि बरसो से ये ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से नगर से होकर दर्जनों की तादाद में गुज़रते हैं लेकिन कभी कोई कार्यवाही इन पर नही होती थी लेकिन आज एसडीएम मनोज कुमार सीओ ईंदू सिद्धार्थ व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी की इस कार्यवाही की जहां आमजन से नगर में तारीफ हो रही है लेकिन इस कार्यवाही के बाद भी ये अवैद्य धंधा बादस्तूर जारी है और अभी भी सेकड़ो वाहन बेखोफ होकर नगर की सड़कों से गुज़र रहे हैं।

 इस मौके पर उप निरीक्षक मान चंद एस एस आई गंगाराम गंगवार कॉन्स्टेबल अजय कुमार कपिल कुमार अभिषेक कुमार नरेंद्र कुमार शाकिर अहमद अधिक पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*