स्योहारा।समस्त भाजपा प्रतिनिधिमंडल की एक मीटिंग का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता नईम अहमद इदरीसी के आवास हुआ,मीटिंग में मंडल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह के अलावा समस्त कार्यकारणी पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्योहारा।समस्त भाजपा प्रतिनिधिमंडल की एक मीटिंग का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता नईम अहमद इदरीसी के आवास हुआ,मीटिंग में मंडल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह के अलावा समस्त कार्यकारणी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर नईम इदरीसी ने कहा कि आने वाले नगर निकाय के चुनाव यकीनन में भाजपा ही हर सीट पर अपना परचम लहराएगी, उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को अभी से ही एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों जुट जाना चाहिए और जन जन तक भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उनसे वोट और सपोर्ट की अपील करनी चाहिए।
डोर टू डोर जाकर भाजपा और पीएम मोदी व सीएम योगी की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने वाले नईम इदरीसी ने आगे कहा कि अगर भाजपा उनपर भरोसा करते हुए टिकट देती है तो वो हर सम्भव प्रयास करते हुए जीत का परचम लहराने की कोशिश करेंगे ।
मंडल अध्यक्ष डॉ नेपाल सिंह ने कहा कि हमसबको निस्वार्थ रूप से एकजुट होकर भाजपा की जीत के लिए काम शुरू कर देना चाहिए ताकि भाजपा और सूबे भर में विकास और शांति को जीत हासिल हो सके।
वहीं पूर्व नगराध्यक्ष एड.शशांक विश्नोई ने भी भाजपा को ही देश हित और विकास हित का प्रतीक बताते हुए सभी से भाजपा का सहयोग करने की अपील की है।।
इस मौके पर आलोक अग्रवाल, अमित शर्मा,शैलेन्द्र उर्फ बब्बू,दीपक जैन, हरिओम भटनागर,प्यारे लाल सैनी,अविनाश जोशी,सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे ।
बैठक की अध्यक्षता डॉ नेपाल सिंह व संचालन एनिन नईम ने किया।

Comments
Post a Comment