पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चोर को दबोचा
पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चोर को दबोचा
स्योहारा । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी धामपुर के पर्यवेक्षण में सहसपुर चौकी इंचार्ज संदीप मलिक ने मुखबिर की सूचना पर 623/ 22 धारा 380 457 411 में वांछित चल रहे रागिब पुत्र साजिद निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा सहसपुर को मुखबिर की सूचना पर तकिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी का गले का सेट नाक की लोंग एक जोड़ी पायल 2150 रुपए बरामद किए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी रागीब पुत्र साजिद को न्यायालय भेज दिया गया।

Comments
Post a Comment