संत अजन्मानंद इंटर कॉलेज ढकरई में मनाया गया बाल दिवस, पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

 संत अजन्मानंद इंटर कॉलेज ढकरई में मनाया गया बाल दिवस, पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि


घिरोर। सुगम प्रहरी न्यूज़ के लिए राघवेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट संत अजन्मानंद स्कूल में सोमवार को बाल दिवस के मौके पर बच्चों ने लोक गीतों पर संस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही शिक्षकों ने बच्चों को‌ बाल दिवस का महत्व बताया। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से प्यार करते थे. इनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. बच्चे भारत के भविष्य हैं. इस खास दिवस पर बच्चे मन लगाकर पढाई करने और बेहतर भारत बनाने का संकल्प लें. छात्र-छात्राओं में फल, बिस्कुट, पठन-पाठन सामग्री आदि वितरित किया गया।इस अवसर पर शिक्षक अनिल दीक्षित,भूपेंद्र यादव, किशनपाल सिंह,केके यादव, परमजीत,पूजा मिश्रा, मधुवाला यादव,अंजली चौहान,श्वेता मिश्रा,शिवाली यादव,अनुष्का यादव,शिवेंद्र यादव,रामकुमार चौहान आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*