दुर्घटनाओं से बचाव के लिये वाहनों पर लगाये रिफ्लेक्टर*
*दुर्घटनाओं से बचाव के लिये वाहनों पर लगाये रिफ्लेक्टर*
वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की
स्योहारा । अवध शुगर मिल के तत्वाधान में अभियान चला कर दुर्घटनाओं के बचाव के लिये लगभग 300 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गये। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की भी अपील की। बुधवार की शाम अवध शुगर मिल परिसर में अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने गन्ना वाहन टेक्टर ट्रिपलर व ट्रक आदि वाहनों के आगे व पीछे रिफ्लेक्टर लगाये।
अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने कहा कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि यातायात के समय सावधानी बरतनी चाहिए थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलायें साथ ही सड़क पर चलते समय सड़कों के नियमों का पालन जरूर करें।
इस मौके पर गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह विवेक श्रीवास्तव, परवेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, ओपी वर्मा, शशि शुक्ला, राजीव त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment