स्योहारा।जैसे जैसे नगरनिकाय के चुनाव नज़दीक आ रहे हैं वेसे वेसे रोज़ चुनावी समीकरण भी बदल रहे हैं,लेकिन इस चुनावी घमासान के बीच सबसे ज़्यादा खलबली मचाई है

 स्योहारा।जैसे जैसे नगरनिकाय के चुनाव नज़दीक आ रहे  हैं वेसे वेसे रोज़ चुनावी समीकरण भी बदल रहे हैं,लेकिन इस चुनावी घमासान के बीच सबसे ज़्यादा खलबली मचाई है


भाजपा नेता  सेवक बाल्मीकि(टेंट वाले) ने जिनके चुनावी ताल ठोकते ही बाकी सभी प्रत्याशियों में खलबली मच गई है क्योंकि अपने ही समाज के लगभग 1 हज़ार वोटो के अलावा दलित समाज के 3 हज़ार वोटो के समर्थन के साथ सेवक बाल्मीकि चुनावी मैदान में है।

जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ,मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह व नगर सयोंजक को अपना आवेदन देते हुए सेवक बाल्मीकि ने बताया कि वो पिछले 18 वर्षों से भाजपा से निस्वार्थ रूप से जुड़े हैं और वर्तमान में वो भाजपा मंडल मंत्री भी हैं और पीएम मोदी और सीएम योगी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर अब चेयरमैन बनकर शहर का विकास करना चाहते हैं।सेवक बाल्मीकि ने कहा किन

जब से नगरपालिका बनी है तब से केवल सामान्य वर्ग के चेयरमैन ही नगर को मिलें हैं जिन्होंने हमारे समाज को केवल वोट के रूप में इस्तेमाल किया है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी उनपर भरोसा करते हुए अगर चुनाव लड़ने का मौका देती है तो वो हर सम्भव प्रयास करेंगे चुनाव जीतकर शहर का विकास करने और आमजन को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*