प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने किया चोरी का प्रयास
प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने किया चोरी का प्रयास
स्योहारा। खिड़की तोड़कर चोरों ने प्राथमिक विद्यालय में चोरी का प्रयास किया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सत्तोनंगली मे बीती रात्रि चोरों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने लकड़ी की विंडो तो तोड़ दी लेकिन उसमें लगी लोहे की सरिया नहीं काट पाए। जिस कारण चोरी होने से बच गई। सुबह होने पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार जब स्कूल पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खोलने पर उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान संदीप कुमार को दी इसके बाद मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई. बताते चलें कि एक माह पूर्व भी इसी प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने लगी सौर ऊर्जा के बैटरे भी चोरों ने चुरा लिए थे। अब इसी प्राथमिक विद्यालय की खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया जाना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments
Post a Comment