स्योहारा अपने अपने क्षेत्र यानि समाजसेवा,पत्रकारिता,अध्यापन, कानून व्यवस्था और अच्छी प्रशासनिक सेवा के लिए

 स्योहारा  अपने अपने क्षेत्र यानि समाजसेवा,पत्रकारिता,अध्यापन, कानून व्यवस्था और अच्छी प्रशासनिक सेवा के लिए 


ब्राइट वर्ल्ड पावरफुल हयुमन प्रोटेक्शन काउंसिल ने अपने अपने क्षेत्र की महान हस्तियों को एशियन एक्सीलेंस अवार्ड 2022 प्रदान किए। जिनमें समाज सेवा और मानवता के लिए डॉक्टर मनोज वर्मा को और कानून व्यवस्था व स्योहारा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए थानाध्यक्ष स्योहारा इंस्पेक्टर राजीव चौधरी को 

एशियन एक्सीलेंस अवार्ड 2022 प्रदान किया गया। थानाध्यक्ष को काउंसिल टीम की ओर से अवार्ड और प्रशस्ति पत्र वरिष्ठ पत्रकार लेखक अनवार अहमद नूर और हाजी ज़व्वार अहमद ने प्रदान किया। अवार्ड प्राप्ति पर उन्हें अनेक लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दीं इस पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव चौधरी ने धन्यवाद दिया। डाक्टर मनोज कुमार वर्मा को अवार्ड प्रदान करते समय पत्रकार अमीन अहमद के अलावा कई अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे। डाक्टर मनोज कुमार वर्मा ने बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए जाने की प्रशंसा करते हुए हिरा पब्लिक स्कूल के बच्चों की सहायता में अपना सहयोग प्रदान किया और कहा कि वह लोगों की मदद करना अपना परम धर्म समझते हैं। साथ ही उन्होंने अवार्ड सलक्शन कमेटी का और संस्था ब्राइट वर्ल्ड पावरफुल हयुमन प्रोटेक्शन काउंसिल का अवार्ड प्रदान करने हेतु धन्यवाद अदा किया।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*