स्योहारा। चार दिन पूर्व नगर के रेलवे फाटक के निकट ग्राम फैजुल्लापुर में बीती 21 नवंबर की रात्रि को चोरों ने अय्यूब अहमद पुत्र मतलूब अहमद की सेनेट्री की दुकान से कीमती सामान चुरा लिया था ।

 स्योहारा। चार  दिन पूर्व नगर के रेलवे फाटक के निकट ग्राम फैजुल्लापुर में बीती 21 नवंबर की रात्रि को  चोरों ने अय्यूब अहमद पुत्र मतलूब अहमद की सेनेट्री की दुकान से कीमती सामान चुरा लिया था ।

  चोरों ने दुकान में लगे कैमरे भी तोड़ दिये थे तथा डीवीआर भी चुरा लिया था । इसी दौरान  इरफान आदि ग्रामीणों द्वारा जाग होने पर चोर फरार होने की फिराक में लग गए थे ।  जिसके बाद ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया तो चोर चुराया हुआ कुछ सामान छोड़ भागे थे ।  लेकिन हाथ लगे डीवीआर में चोरों की करतूत कैद हो गयी साथ ही चोरों की शिनाख्त भी हो गयी थी।  पुलिस ने चोरी के आरोप में रणधीर पुत्र नरदेव व नरेंद्र पुत्र कलवा निवासी ग्राम फैजुल्लापुर थाना स्योहारा को अपराध संख्या 701/ 22 धारा 457 380 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Comments