स्योहारा । स्योहारा थाना क्षेत्र का निवासी एक युवक सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकानदार को 100 व 200 रुपये का नकली नोट चला रहा था । जिसे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया

 स्योहारा । स्योहारा थाना क्षेत्र का निवासी एक युवक सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकानदार को 100 व 200 रुपये का नकली नोट चला रहा था । जिसे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया


तथा पूछताछ की । पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके धीरवाली ज्वालापुर स्थित घर पर छापा मारा तो वहाँ 29 हजार 800 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। नोट बनाने में इस्तेमाल प्रिंटर और डाय भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकान पर एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा था। पैसे देने पर 100 और 200 के नोट पर दुकानदार को शक हुआ और उसने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सिडकुल इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने बताया कि आरोपित ने अपना नाम नरेश कुमार सैनी पुत्र रामप्रसाद सैनी निवासी ग्राम खलीलपुर(बसंतगढ़) थाना स्योहारा जनपद बिजनौर बताया है। वह यहां ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में रहता है। उसको साथ लेकर किराये के मकान में तलाशी लेने पर 100 और 200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।उससे और पूछताछ की जा रही है। ताकि उसके गिरोह के बारे में पता लगाया जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच करता हूं।

वहीं नरेश के परिजनों के मुताबिक नरेश एक सीधा और अनपढ़ है और इस तरह की हाईटेक क्राइम उसके द्वारा बताया जाना यहां हज़म नही हो रहा है

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।