शीर्षक - भाई - बहिन का त्यौहार है भाईदूज

 दिनांक 26/10/022(बुधवार)

---------------------------------------------------------

शीर्षक -   भाई - बहिन का त्यौहार है भाईदूज


----------------------------------------------------------------

भाई-बहिन का त्यौहार है भाईदूज।

भाई- बहिन का प्यार है भाईदूज।।

नहीं भूल जाना मेरे भाई यह त्यौहार।

भाई- बहिन का सम्मान है भाईदूज।।

भाई- बहिन का त्यौहार -----------------।।


नहीं भूल जाना भाई, अपनी बहिन को।

देना सम्मान, करना प्यार बहिन को।।

जन्मों जन्मों का रिश्ता है भाई-बहिन का।

भाई- बहिन का एक गौरव है भाईदूज।।

भाई- बहिन का त्यौहार--------------------।।


मांगें बहिन दुहायें, भाई के लिए।

खुशियां बांटें बहिन, भाई के लिए।।

रहे आबाद खुश सदा मेरा भाई।

ऐसी ही प्रार्थना है सच भाईदूज।।

भाई- बहिन का त्यौहार-----------------।।


चाहता है भाई भी बहिन को खुश सदा।

सब सपनें हो साकार बहिन के घर सदा।।

भाई के लिए इज्जत- जान है बहिन।

भाई के लिए एक वचन है भाईदूज।।

भाई-बहिन का त्यौहार-----------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार-

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।