धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्यौहार

 *धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्यौहार           


                                                                                                        आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* एस॰पी॰ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिगरी-चाँदपुर (बिजनौर) में दीपावली का त्यौहार मनाया गया।

विद्यालय में दिया डेकोरेशन कॉन्पिटिशन, कैंडल डेकोरेशन , कंडील डेकोरेशन व रंगोली कंपटीशन आयोजित कराया गया। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने सभी कार्यक्रम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। विद्यालय में मिकी माउस व अन्य कार्टूनों की व्यवस्था भी कराई गई जिस पर नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों ने खूब मस्ती की। रंगोली में सुभाष चंद्र बोस हाउस 1st पोजिशन, अब्दुल कलाम हाउस 2nd पोजिशन, पटेल व गांधी हाउस 3rd पोजिशन पर रहे। सभी कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के ग्राउंड में सभी बच्चों को एकत्रित कर पटाखे भी छोड़े गए जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों को फुलझड़ियां, चरखी व बड़े बच्चों से अनार छुड़वाए गए। पटाखे छुड़वाते हुए सभी बच्चों के साथ अध्यापक व अध्यापिकाएं साथ में रहे। विद्यालय के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार अग्रवाल, प्रबंधक श्री अनंत अग्रवाल व प्रिंसिपल श्री ललित कुमार शर्मा जी ने बच्चों के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।

आप सभी को एस॰पी॰ कान्वेंट स्कूल के प्रबंधन व समस्त स्टाफ की और से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत