शीर्षक - आवो हम इस दीपावली पर

 दिनांक 23/10/022(रविवार)

---------------------------------------------------

शीर्षक - आवो हम इस दीपावली पर


-----------------------------------------------------

आवो हम इस दीपावली पर।

कुछ ऐसा करके दिखाये।।

भूखे प्यासे जो हैं मानव।

उनके घर हम दीवाली मनाये।।

आवो हम इस --------------------।।


भेद मिटाकर छोटे बड़े का हम।

सबको बांटे अपनी खुशी हम।।

कोई नहीं हो निराश और उदास।

आवो चलकर उनको हम हंसाये।।

आवो हम इस---------------------।।


त्यागकर लोभ नफरत हिंसा हम।

सबके जीवन को रोशन करें हम।।

मांगे हम बन्दगी में यही आज।

ईश्वर सबका जीवन खुश बनाये।।

आवो हम इस--------------------।।


जो वतन के लिए हुए बलिदान।

नहीं भूले उन शहीदों का सम्मान।।

उनके घर में भी खुशियां हो रोशन।

आवो उनके घर दीपक जलाये।।

आवो हम इस----------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार-

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच