राजेन्द्र सिंह पुनः मनोनीत हुए बसपा के जिलाध्यक्ष,समर्थकों में खुशी

 राजेन्द्र सिंह पुनः मनोनीत हुए बसपा के जिलाध्यक्ष,समर्थकों में खुशी


स्योहारा।बसपा ज़मीन से जुड़े हुए व कद्दावर नेताओ में शुमार राजेन्द्र सिंह को बसपा हाईकमान ने पुनः ज़िम्मेदारी देते हुए उन्हें बिजनोर ज़िले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है,जिसके बाद उनके स्थानीय शुभचिंतकों में हर्ष व खुशी का माहौल बना हुआ है ।

स्थानीय गूंगी सराय निवासी  मास्टर विजय पाल, विकास उर्फ मोनू,नरेश कुमार, एड.विनय कुमार. वीर सिंह,शीशराम सिंह,कौशल कुमार,जितेंद्र कुमार,सुनील कुनार,ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

इस मौके पर राजेंद्र सिंह ने पार्टी व बहन मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो सदा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करने का काम पूर्ण निष्ठा से करते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।