भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती
नूरपुर-आज नूरपुर विधानसभा के गाँव पुरैना मे बूथ संख्या 347 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती मनाई गयी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर फूल चढाकर उनको नमन किया।
उसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस मौके पर भाजपा नेता निपेन्द्र सिंह, बूथ अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा सुनीश चौधरी, मण्डल संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा. जय सिंह, चंचल कुमार, अंकित कुमार, सोनू सैनी,रामकुमार सैनी, रामपाल सिंह आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment