शिक्षक गुरुदीन वर्मा बने राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी-- मनोहर सिंह चौहान

 शिक्षक गुरुदीन वर्मा बने राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी-- मनोहर सिंह चौहान


----------------------------------------------------------

 पिण्डवाड़ा/राजस्थान(गुरुदीन वर्मा) -  पिण्डवाड़ा ब्लॉक के  शिक्षक गुरुदीन वर्मा को राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

   संगठन के पिण्डवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के अनुसार संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि वर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा, कर्मठता और मीडिया में उनकी भूमिका को देखकर संगठन प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल आमेठा के निर्देश पर वर्मा को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है जो संगठन के समाचार को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में देने के लिए अधिकृत है। गुरुदीन वर्मा सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित है।

  ब्लॉक अध्यक्ष चौहान के अनुसार वर्मा को इस नियुक्ति पर संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी , सिरोही जिले की कार्यकारिणी एवं पिण्डवाड़ा ब्लॉक समेत जिले की अन्य उपशाखाओं की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ साथ बहुत शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।