शीर्षक - मुझसे पहले क्या किसी ने

 दिनाँक 31/07/022(रविवार)

------------------------------------------------------

शीर्षक - मुझसे पहले क्या किसी ने


-----------------------------------------------------

मुझसे पहले क्या किसी ने, ऐसे तुमको छुआ है हमदम।

मुझसे पहले क्या किसी ने, तुमको प्यार किया है हमदम।।

मुझसे पहले क्या किसी-----------------।।


तुम किस राह पर चली हो, छोड़कर यह घर अपना।

मुझसे पहले क्या किसी ने, राह सही बताई है हमदम।।

मुझसे पहले क्या किसी-------------------।।


हुआ है क्या शक मुझ पर, डरते हो आने से नजदीक।

मुझसे पहले क्या किसी ने, साथ तेरा दिया है हमदम।।

मुझसे पहले क्या किसी-------------------।।


ऐसी क्या मुझमें कमी है, दामन जो और का पकड़ा।

मुझसे पहले क्या किसी ने, ऑंसू ऐसे बहाये हैं हमदम।।

मुझसे पहले क्या किसी-------------------।।


करने लगे हो जिसको प्यार, उसकी क्या देखी है सच्चाई।

मुझसे पहले क्या किसी ने, इज्जत तुमको दी है हमदम।।

मुझसे पहले क्या किसी-------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार- 

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।