भू:जल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण शपथ*
*भू:जल सप्ताह के अंतर्गत जल संरक्षण शपथ*
वाराणसी। विकास खंड बड़ागांव के खटौरा गाँव मे युवक/ महिला मंगल दल के युवाओ ने जल शपथ दिलाई। इस अभियान का लक्ष्य देश में वर्षा जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता किया गया। जिसमें युवक मंगल दल अध्यक्ष/ क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेश्वर सिंह ने शपथ ग्रहण के तपश्चात कहाँ कि ‘जहां भी गिरे और जब भी गिरे, वर्षा का पानी इकट्ठा करें। अगर आज जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव जीवन को भविष्य खतरे में पड़ सकता है।’
भारत में जल आपूर्ति व संरक्षण के लिए केंद्र-सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल उपयोगिता को लेकर जल जीवन मिशन, हर घर नल योजना जैसी अनेकों योजनाएं और कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिससे कोई भी किसान, गरीब व क्षेत्र पानी बिना बर्बाद न हो। इस दौरान विजेश्वर सिंह, मंजू सिंह, श्वेता सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष नेहा सिंह, इत्यादि रहे।


Comments
Post a Comment