मच्छरों के बचाव के लिए शुरू हुआ छिड़काव*

 *मच्छरों के बचाव के लिए शुरू हुआ छिड़काव*



वाराणसी ।। संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम 31 जुलाई तक संचालित किया गया है। जिसमें शुक्रवार को विकास खण्ड बड़ागांव  के  खटौरा गाँव मे क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेश्वर सिंह  ने घर-घर जाकर संचारी रोग नियंत्रण की जानकारी देते हुए बताया कि साफ-सफाई रखकर तमाम बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। गांव में अन्य मुख्य मार्गों पर फागिंग  कराई गई व  दवा का छिड़काव भी किया गया कहा कि दिमागी बुखार से घबराने के बजाय बच्चों को बगैर देर किये सरकारी अस्पताल ले जाएं। इलाज की कारगर व्यवस्था उपलब्ध है। वही  उच्च न्यायालय अधिवक्ता चंदेश्वर नारायण सिंह  ने कहा कि साफ-सफाई के साथ गर्भवती महिलाओं का तथा बच्चों का टीकाकरण करने का कार्य किया जाय। भोजन के पहले, शौच के बाद साबुन के साथ हाथ धोने पर जोर दिया। साथ ही ए एन एम व आशा बहुओ ने कहा कि घरों में कूलर का पानी बराबर बदलते रहना चाहिए। नालियों आदि में ब्लीचिग पाउडर व मोबिल, मिट्टी का तेल डालने से मच्छरों के लार्वा नष्ट हो जाते हैं। कहीं पानी न जमा होने दें। इसी में मच्छर पलते हैं। इस मौके पर नेहा सिंह, श्वेता सिंह, मंजू सिंह, विजेश्वर सिंह  आदि मौजूद  थे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*