नगर पंचा० सुजाबाद चेयरमैन प्रत्याशी बनारसी लाल ने डीएम , सीएम , पीएम को सूजाबाद नगर निगम में ना शामिल करने हेतु दिया ज्ञापन !

 नगर पंचा० सुजाबाद चेयरमैन प्रत्याशी बनारसी लाल ने डीएम , सीएम , पीएम को सूजाबाद नगर निगम में ना शामिल करने हेतु दिया ज्ञापन ! 



बता दें कि नगर पंचायत सुजाबाद वाराणसी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अपने हाथों नगर पंचायत कैबिनेट से पास करा कर उद्घाटित कर चुके हैं लेकिन कुछ चाटुकार और स्वार्थी नेताओं के चक्कर में अब पुनः दोबारा नगर निगम में शामिल कराने हेतु लगे हुए हैं जो यह खुद उत्तर प्रदेश शासन के मुंह पर तमाचा है लेकिन ऐसा संभव भी नहीं दिखता क्योंकि 40 वर्षों से प्रतिनिधित्व कर चुके सुजाबाद के सबसे वरिष्ठ सरल स्वभाव के धनी व्यक्ति श्री बनारसी लाल को बच्चा बच्चा जान रहा है पहचान रहा है और यहां के भावी प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन है इनके आगे सब बेकार भी है इन्होंने उत्तर प्रदेश शासन को लिखित और मौखिक अपने प्रतिनिधियों संग आज ज्ञापन दिया है कि, नगर निगम में ना शामिल किया जाए इसके विभिन्न कारण है!  डोमरी को प्रधानमंत्री जी ने गोद लिया है, सूजाबाद मुख्यमंत्री जी ने गोद लिया है दोनों को मिलाकर नगर पंचायत मुख्यमंत्री जी ने घोषित किया है ! और यही होना भी चाहिए

1. सुजाबाद की आबादी 69 हेक्टेयर में बसी हुई है डुमरी की आबादी 81 हेक्टेयर में बसी हुई है जो अभी भी खेत खलियान ओं से पटा हुआ है

2. यहां की स्थिति इतनी बदतर है कि  हाल ही  सरकार द्वारा 2200 से ज्यादा आवास पास हो चुका आए दिन सर्वे हो रहा है इन लोगों के पास अभी तक छत नहीं है यह सभी लोग डुडा नगरीय विकास अभिकरण वाराणसी कार्यालय का नगर पंचायत और नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं

3. ग्राम सचिवालय के दीवाल पर 67 लोगों का आवास पास हुआ, नामांकित लिखा है आज तक नहीं बना है जो प्लास्टिक का मड़ई लगाकर रहते हैं! सरकार से आसरा लगाए हैं

4. अभी गलियों का कच्चा रास्ता जहां 504 गलियां है जिसमें से  डेढ़ सौ से ज्यादा गलियों में मिट्टी तक नहीं है! क्योंकि नया बस्ती बसा हुआ है

5. टीना बस्ती, तकिया बस्ती, कोट मुहल्ला  ऐसा है जहां आज तक पानी नल में आता ही  क्योंकि ऊंचाई में बसा हुआ है नहीं नगर पंचायत ट्यूबेल लगाने हेतु आश्वासन दिया है! 

6. प्राथमिक पाठशाला सूजाबाद  में आजादी से आज तक बना ही नहीं है! 


7. साक्षरता दर 53.4 है यहां निषाद समुदाय का बाहुल्य क्षेत्र है जो निहायत गरीब और निस्सहाय हैं रोजी-रोटी केवल गंगा जी हैं प्रौढ़ शिक्षा की आवश्यकता है! 

नगर पंचायत होगा तो आने वाले 10 से 15 सालों में विकास होने पर बदहाल स्थिति सुधर सकता है नहीं तो गरीबी से जूझ रहे इन मजलूम निस्सहाय निशक्त लोगों पर गृह कर शुल्क, नाली खड़ंजा एवं अत्यंत उचित शुल्क से भी जीना दुश्वार हो जाएगा! मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र के लिए अब ब्लॉक से भी ज्यादा चक्कर लगाने पड़ेंगे सब मिलाकर यही कहना उचित होगा कि नगर पंचायत होगा तो आने वाले समय में सुजाबाद और डोमरी की स्थिति सुदृढ़ और सुलभ होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*