शीर्षक - वजह क्या हो सकती है

 दिनाँक 23/07/022(शनिवार)

------------------------------------------------------

शीर्षक - वजह क्या हो सकती है


-------------------------------------------------------

वजह क्या हो सकती है, क्यों मैं बदल गया हूँ।

रहा नहीं क्यों वैसा मैं, तुम्हें क्यों भूल गया हूँ।।

वजह क्या हो सकती------------------।।


मैंने क्या माना तुमको, तुमने क्या दिया मुझको।

कौन किस पर हंसा है, बेखबर क्यों हो गया हूँ।।

वजह क्या हो सकती------------------।।


तुम्हें कब दी नहीं खुशियां, मानकर अपना साथी।

कभी क्या बांटा मेरा दर्द, बेदर्दी क्यों हो गया हूँ।।

वजह क्या हो सकती------------------।।


किसके मैं ख्वाब अब तक, संजोये था आँखों में।

लुटे किसने मेरे अरमान, लुटेरा क्यों हो गया हूँ।।

वजह क्या हो सकती-----------------।।


किसको पूजा था अब तक, बनाकर दिल की मूरत।

पत्थर दिल किसका था इतना, पत्थर क्यों हो गया हूँ।।

वजह क्या हो सकती------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार-

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*