वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल






स्योहारा। पुलिस अधीक्षक डॉ0 धर्मवीर सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी आशीष कुमार तोमर के नेतृत्व में अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की धरपकड़ की जा रही है इसी क्रम में नगर के एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बतादें कि मुकदमा अपराध संख्या 300/22 धारा 3 (1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त भूरा पुत्र इरतज़ा उर्फ मुस्तफा निवासी मोहल्ला भजड़योसराय थाना स्योहारा जनपद बिजनौर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम गंगवार द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिजनौर के समक्ष पेश किया है।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।