पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुई जुम्मे की नमाज अदा
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुई जुम्मे की नमाज अदा
मुस्तैद रहे पुलिस और पीएसी के जवान
भीष्म सिंह
नौगांवा सादात।।। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पहले शिया जामा मस्जिद में 12:30 बजे जुम्मे की नमाज अदा की गई इसके बाद पुलिस प्रशासन नई बस्ती जामा मस्जिद पर मुस्तैद हो गया और उप जिलाधिकारी अशोक शर्मा तहसीलदार भगत सिंह थाना अध्यक्ष संत कुमार एसएसआई प्रवीण कुमार की मौजूदगी में नई बस्ती जामा मस्जिद में 1:30 बजे मुफ्ती अब्दुल रहमान ने नमाज अदा कराई और इसके बाद दुआ कराई। इस अवसर पर हाफिज फरमान ,फारुख अंसारी, रियाज अहमद ,वसीम अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी ,नजाकत अली , डॉक्टर सरफराज अंसारी, जावेद आलम ,लियाकत हुसैन, इलियास अहमद, मोहम्मद आरिफ, वसीम अंसारी, करीम खान, मुजफ्फर अंसारी ,मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment